ये 9 स्टॉक्स निवेशकों को कमाकर देंगे पैसा, एक हफ्ते में जोरदार कमाई के लिए तीन एक्सपर्ट्स ने बनाई रणनीति
Lemon Tree Hotels पर यस सिक्योरिटीज के अमित त्रिवेदी ने 145 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 170 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। Hindustan Aeronautics पर wavesstrategy.com के आशीष कयाल ने 3199 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। इसमें 3500 रुपये का लक्ष्य नजर आयेगा
सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार है। इस हफ्ते यस सिक्योरिटीज के अमित त्रिवेदी, wavesstrategy.com के आशीष कयाल और JM फाइनेंशियल की सोनी पटनायक के बीच मुकाबला है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। तीनों एक्सपर्ट्स ने आज बाजार के एक्शन को देखते हुए बाजार में बुलिश राय दी है। उन्होंने तीन-तीन स्टॉक्स खरीदारी करने की सलाह दी। एक्सपर्ट्स के मुताबिक ये 9 स्टॉक्स निवेशकों को अच्छी कमाई करके दे सकते हैं। जानते हैं किस स्टॉक पर एक्सपर्ट ने कितना टारगेट प्राइस दिया।
Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स
यस सिक्योरिटीज के अमित त्रिवेदी का कमाईवाला स्टॉकः BUY Lemon Tree Hotels
अमित त्रिवेदी ने इसमें 145 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 170 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 140 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
आशीष कयाल ने इस स्टॉक में 3199 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 3500 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 3090 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
JM फाइनेंशियल की सोनी पटनायक का कमाईवाला स्टॉकः BUY IOC
सोनी पटनायक ने इस स्टॉक में 174 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 168 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 195 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
यस सिक्योरिटीज के अमित त्रिवेदी का कमाईवाला स्टॉकः BUY Motherson Wiring
अमित त्रिवेदी ने इसमें 70 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 80 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 68 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
wavesstrategy.com के आशीष कयाल का कमाईवाला शेयरः BUY Shree Renuka
आशीष कयाल ने इस स्टॉक में 47 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 52.5 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 46.3 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
JM फाइनेंशियल की सोनी पटनायक का कमाईवाला स्टॉकः BUY GAIL
सोनी पटनायक ने इस स्टॉक में 189 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 183 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 210 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
यस सिक्योरिटीज के अमित त्रिवेदी का कमाईवाला स्टॉकः BUY Aditya Birla Capital
अमित त्रिवेदी ने इसमें 190 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 220 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 185 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
wavesstrategy.com के आशीष कयाल का कमाईवाला शेयरः BUY CESC
आशीष कयाल ने इस स्टॉक में 131 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 145 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 128.5 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
JM फाइनेंशियल की सोनी पटनायक का कमाईवाला स्टॉकः BUY Hindustan Copper
सोनी पटनायक ने इस स्टॉक में 287 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 276 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 314 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
क्या हैं खेल के नियम
ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेशियो होगा।
इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।