Experts Views: कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में दबाव दिखा। सेंसेक्स- निफ्टी करीब 1% की गिरावट पर बंद हुए। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली हावी रही। ऐसे में बाजार की आगे की चाल और LIC MF Multicap Fund की स्ट्रैटेजी पर बात करते हुए LIC MF AMC के CIO (Equity) योगेश पाटिल (Yogesh Patil) ने कहा कि मार्केट में वोलैटिलिटी बढ़ी है। अर्निंग सीजन में मिली-जुली तस्वीर रही। कुछ कंपनियों ने अच्छा प्रदर्शन किया, कुछ ने नहीं। निकट भविष्य में उतार-चढ़ाव की संभावना है। ग्लोबल अनिश्चितता से उतार-चढ़ाव है। टैरिफ टेंशन से बाजार में घबराहट है। न्यूज फ्लो और ग्लोबल मूवमेंट्स का असर देखने को मिल रहा है। RBI ने लिक्विडिटी सपोर्ट दिया है। इंडिया की डोमेस्टिक इकोनॉमी मजबूत बनी हुई है। कैपेक्स, डिफेंस और एग्री-रिफॉर्म्स से सपोर्ट मिलेगा। आय बढ़ने से इकनॉमिक ग्रोथ और मजबूत होगी। भारतीय बाजार के बेसिक फंडामेंटल्स मजबूत हैं। FII बिकवाली से मार्केट पर दबाब देखने को मिल रहा है। बाजार पर DII ने सपोर्ट बनाए रखा। मीडियम टू लॉन्ग टर्म में सुधार की उम्मीद है। निवेशकों को शॉर्ट टर्म में सतर्क रहने की सलाह होगी। लंबी अवधि में निवेश की सलाह होगा।
