FIIs Dump: भारतीय शेयर बाजार के लिए मार्च का महीना पिछले कुछ वर्षों में सबसे खराब साबित हुआ है। इस महीने में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FIIs) ने भारतीय इक्विटी मार्केट से ₹1.17 लाख करोड़ से ज्यादा की भारी-भरकम बिकवाली की है। इसमें सबसे बड़ी मार बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर पर पड़ी है, जहां से विदेशी निवेशकों ने करीब ₹60,000 करोड़ निकाल लिए। इस बिकवाली से बैंकिंग सेक्टर में FIIs की संपत्ति 22 महीने के निचले स्तर ₹19.04 लाख करोड़ पर आ गई।
