Get App

जनवरी में 15 महीने के लो पर रहा FII का भारतीय शेयरों में निवेश, अकेले 29 जनवरी को निकाल लिए ₹2600 करोड़

इस महीने अब तक बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है। BSE मिडकैप और BSE स्मॉलकैप जैसे ब्रॉडर इंडेक्सेज में 8 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है। कैश मार्केट में बिक्री के अलावा FII, फ्यूचर एंड ऑप्शंस सेगमेंट में भी अपनी बियरिश पोजिशंस बढ़ा रहे हैं

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jan 30, 2025 पर 11:28 AM
जनवरी में 15 महीने के लो पर रहा FII का भारतीय शेयरों में निवेश, अकेले 29 जनवरी को निकाल लिए ₹2600 करोड़
जनवरी में FII ने ग्रॉस 32.60 अरब डॉलर के भारतीय शेयर बेचे।

भारतीय शेयरों में जनवरी में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) का ग्रॉस इनवेस्टमेंट 25 अरब डॉलर रहा। यह 15 महीनों में सबसे कम है। NSDL के आंकड़ों से पता चलता है कि जनवरी 2025 में FII ने इंडियन इक्विटी में कुल 24.93 अरब डॉलर लगाए। इससे पहले FII की ओर से निवेश का ऐसा स्तर अक्टूबर 2023 में देखा गया था। यह लेवल 12 महीने के एवरेज 43.06 अरब डॉलर से 42 प्रतिशत कम है। सितंबर 2024 में FII ने भारतीय शेयरों में लगभग 52 अरब डॉलर की रिकॉर्ड खरीद की थी।

जनवरी में FII ने ग्रॉस 32.60 अरब डॉलर के भारतीय शेयर बेचे। जनवरी में अब तक नेट आउटफ्लो 7.67 अरब डॉलर दर्ज किया गया है। 15 जनवरी तक FII इक्विटी एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) घटकर 8 महीने के निचले स्तर 786 अरब डॉलर पर आ गया। FII इक्विटी AUM ने पिछले साल सितंबर में 931 अरब डॉलर का रिकॉर्ड हाई क्रिएट किया था।

एक्सिस सिक्योरिटीज के रिसर्च हेड अक्षय चिंचलकर कहते हैं कि जनवरी ऐतिहासिक रूप से एक कमजोर महीना रहा है। इस साल बिकवाली का स्तर असाधारण रहा है। उन्होंने कहा, "अस्थायी आंकड़ों के आधार पर 29 जनवरी को ही विदेशी निवेशकों ने 2,600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त निकासी कर डाली। यह लगातार 19वां दिन रहा, जब विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयरों में बिकवाली की।"

जनवरी में अब तक सेंसेक्स-निफ्टी में 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें