Get App

F&O Manual: बुल्स के हाथों में आई बाजार की लगाम, फोकस में अदाणी ग्रुप के शेयर

F&O Manual: वोलैटिलिटी का मानक इंडिया VIX भी काफी निचले स्तर पर दिख रहा है ये बुल्स के लिए अच्छा संकेत है। आज बाजार में सभी सेक्टरों में तेजी देखने को मिल रही है। एफएंडओ सेगमेंट में मौजूद सभी सेक्टर में लॉन्ग बिल्टअप देखने को मिला है। ओपन इंटरेस्ट के साथ कीमतें बढ़ने की स्थिति को लॉन्ग बिल्टअप कहते हैं ये एक पॉजिटिव संकेत होता। आज के कारोबार में इन्फ्रा और बैंकिंग विशेष रूप से फोकस में हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 03, 2023 पर 4:00 PM
F&O Manual: बुल्स के हाथों में आई बाजार की लगाम, फोकस में अदाणी ग्रुप के शेयर
F&O Manual:अदाणी एंटरप्राइजेज में बड़े पैमाने पर लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला है। ये स्टॉक अपनी गिरावट की भरपाई जारी रखे हुए है। बैंक ऑफ बड़ौदा, एसबीआई, केनरा बैंक और एसीसी लॉन्ग बिल्डअप देखा गया है

F&O Manual: बाजार आज फुल जोश में दिख रहा है। अदाणी-GQG पार्टनर्स डील से बाजार का मूड सुधरा है। निफ्टी आज 250 अंकों से ज्यादा उछलकर 17600 के पार चला गया है। बैंक निफ्टी 900 अंक दौड़ा है। RIL,HDFC BANK, SBI और ICICI बैंक ने बाजार में सबसे ज्यादा जोश भरा है। सरकारी बैंकों ने आज सबसे ज्यादा तेजी दिखाई है। निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स 5 फीसदी से ज्यादा ऊपर दिख रहा है। SBI में आज 5 फीसदी का उछाल देखने को मिला था। यूको बैंक-यूनियन बैंक में 6-7 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। फिलहाल निफ्टी 289.05 अंक यानी 1.67 फीसदी की बढ़त के साथ 17,610.95 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं, सेंसेक्स 969.5 अंक यानी 1.65 फीसदी की तेजी के साथ 59878.85 के स्तर पर दिख रहा है।

गैप-अप ओपनिंग के चलते आज कॉल राइटर्स अपनी पोजीशन ऊपर की तरफ शिफ्ट करने के लिए हाथ-पांव मारते दिखे । इसी तरह, अधिकांश पुट राइटर्स भी 17500 की तरफ मूव करते दिखे। उनको इस बात की उम्मीद थी कि ये स्तर आज का बैटल जोन का काम करेगा।

ट्रेडर्स की राय, बाजार की बढ़त रहेगी कायम

सब समाचार

+ और भी पढ़ें