Get App

F&O Manual: बाजार में छाई सुस्ती, 18500 पर नजर आ रहा मजबूत सपोर्ट

ट्रेडर्स की तरफ से अरबिंदो फार्मा भारी लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला है। इसके बाद आरबीएल बैंक और इंडिया सीमेंट में भी खूब लान्ग पोजीशन बनी है। सीमेंट बनाने वाली जेके सीमेंट और श्री सीमेंट में भी लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला है। इस बीच आज वेदांता ने शुरुआती तेजी खो दी और इसमें भारी शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड May 30, 2023 पर 2:30 PM
F&O Manual: बाजार में छाई सुस्ती, 18500 पर नजर आ रहा मजबूत सपोर्ट
आज वेदांता ने शुरुआती तेजी खो दी और इसमें भारी शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला। इंफो एज, चंबल फर्टिलाइजर्स और नाल्को में भी ट्रेडर्स ने शॉर्ट पोजीशन ली है

सपाट खुलने के बाद बेंचमार्क इंडेक्स 30 मई को एक दायरे में कारोबार करते दिख रहे हैं। अब तक के उच्चतम स्तर के करीब पहुंचने के बाद आज निफ्टी में कुछ सुस्ती आई है। ट्रेडर्स का कहना है कि जोरदार तेजी के बाद निफ्टी में इस ठहराव की पहले से ही उम्मीद लगाई गई थी। दलाल स्ट्रीट के जानकारों का कहना है कि मार्केट की नजरें अभी भी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और रिपब्लिकन केविन मैकार्थी के बीच 31.4 ट्रिलियन डॉलर की डेट लिमिट बढ़ाने के लिए होने वाले समझौते के इर्द-गिर्द घूम रही हैं।

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने भारतीय इक्विटीज में खरीदारी जारी रखी है जिससे भारतीय बाजार किसी बड़े झटके से बचे रहे हैं। भारत के बारे में दिग्गज विदेशी एनलिस्टों की टिप्पणियां भी बुलिश हैं।

 ट्रेडर्स ने 18000 फिर उसके बाद 18700 पर स्ट्रैडल ट्रेड लिया

निफ्टी 50 इंडेक्स 02.00 बजे को आसपास 18.90 अंक यानी 0.1 फीसदी बढ़कर 18615 के आसपास दिख रहा है। वहीं, बैंक निफ्टी पूरी तरह सपाट चाल के साथ 44311.75 के स्तर पर दिख रहा है। बैंकिंग शेयरों में आज कुछ मुनाफा वसूली देखने को मिली है। वीकली ऑप्शन आंकड़ों से पता चलता है कि ट्रेडर्स ने 18000 फिर उसके बाद 18700 पर स्ट्रैडल ट्रेड लिया है। मंथली ऑप्शन पर 18500 इंडेक्स के लिए बेस और मजबूत सपोर्ट है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें