Get App

FPI : विदेशी निवेशकों की भारतीय बाजार से निकासी जारी, फरवरी में अब तक निकाले 9,600 करोड़, जानिए क्या है वजह

कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी रिसर्च (रिटेल) के हेड श्रीकांत चौहान ने कहा कि आगे चलकर एफपीआई निवेश में उतार-चढ़ाव बने रहने की उम्मीद है क्योंकि केंद्रीय बैंकों की ओर से ब्याज दरों में बढ़ोतरी की जा रही है। आंकड़ों के मुताबिक, एफपीआई ने 1-10 फरवरी के बीच शेयरों से शुद्ध रूप से 9,672 करोड़ रुपये की निकासी की

Edited By: Shubham Thakurअपडेटेड Feb 12, 2023 पर 1:59 PM
FPI : विदेशी निवेशकों की भारतीय बाजार से निकासी जारी, फरवरी में अब तक निकाले 9,600 करोड़, जानिए क्या है वजह
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों का भारतीय बाजार पर भरोसा घट रहा है और वे अब भी बिकवाली कर रहे हैं।

FPI Inflow: विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों का भारतीय बाजार पर भरोसा घट रहा है और वे अब भी बिकवाली कर रहे हैं। इस महीने यानी फरवरी में अब तक FPI ने कुल 9,600 करोड़ रुपये की निकासी की है। विदेशी निवेशक अन्य उभरते बाजारों की तुलना में घरेलू इक्विटी के हाई वैल्यूएशन के चलते बिकवाली कर रहे हैं। इसके पहले जनवरी में FPI ने 28,852 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की थी। डिपॉजिटरी के आंकड़ों से पता चलता है कि यह पिछले सात महीनों में सबसे ज्यादा निकासी थी। इससे पहले FPI ने दिसंबर में 11,119 करोड़ रुपये और नवंबर में 36,238 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया था।

आगे कैसा रहेगा निवेशकों का रूझान

आंकड़ों के मुताबिक, एफपीआई ने 1-10 फरवरी के बीच शेयरों से शुद्ध रूप से 9,672 करोड़ रुपये की निकासी की। कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी रिसर्च (रिटेल) के हेड श्रीकांत चौहान ने कहा कि आगे चलकर एफपीआई निवेश में उतार-चढ़ाव बने रहने की उम्मीद है क्योंकि केंद्रीय बैंकों की ओर से ब्याज दरों में बढ़ोतरी की जा रही है।

क्या है एक्सपर्ट्स की राय

सब समाचार

+ और भी पढ़ें