FPI ने सितंबर में अब तक शेयर बाजार में डाले ₹27856 करोड़, बॉन्ड्स में लगातार कर रहे निवेश

FPI Investment in September: विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने सितंबर के पहले दो सप्ताह में बॉन्ड बाजार में 7,525 करोड़ रुपये डाले। बॉन्ड बाजार में जुलाई में 22,363 करोड़ रुपये, जून में 14,955 करोड़ रुपये और मई में 8,760 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया था। इससे पहले, FPI ने अप्रैल में 10,949 करोड़ रुपये निकाले थे

अपडेटेड Sep 15, 2024 पर 1:37 PM
Story continues below Advertisement
इस साल अब तक शेयरों में FPI का निवेश 70,737 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने सितंबर के पहले 15 दिनों में भारतीय शेयर बाजारों में शुद्ध रूप से 27,856 करोड़ रुपये का निवेश किया है। भारतीय बाजार की मजबूती और अमेरिका में ब्याज दर में कटौती की उम्मीद बढ़ना इसके पीछे प्रमुख कारण हैं। आम सहमति है कि फेडरल रिजर्व इस महीने ब्याज दरों में कटौती का साइकिल शुरू करेगा। इससे अमेरिका में बॉन्ड पर यील्ड घटेगी। FPI भारतीय बाजार में जून से लगातार बायर रहे हैं। इससे पहले अप्रैल-मई में उन्होंने शेयरों से 34,252 करोड़ रुपये निकाले थे।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, मॉर्निंगस्टार इनवेस्टमेंट रिसर्च इंडिया के एसोसिएट डायरेक्टर-मैनेजर रिसर्च हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा कि अब सभी का ध्यान अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की बैठक पर है। बैठक के नतीजों से भारतीय शेयरों में FPI के निवेश का रुख तय होगा। बैठक 17-18 सितंबर को होने वाली है।

अगस्त में लगाए थे 7,320 करोड़


डिपॉजिटरी के आंकड़ों के मुताबिक, FPI ने इस महीने 13 सितंबर तक शेयरों में शुद्ध रूप से 27,856 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इसके साथ ही इस साल अब तक शेयरों में FPI का निवेश 70,737 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। अगस्त में उन्होंने घरेलू शेयर बाजार में 7,320 करोड़ रुपये, जुलाई में 32,365 करोड़ रुपये और जून में 26,565 करोड़ रुपये का निवेश किया था।

ईद-ए-मिलाद पर शेयर बाजार में छुट्टी है या नहीं? BSE ने नोटिस में क्या दिया अपडेट

बॉन्ड मार्केट में कितना निवेश

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने शेयरों के अलावा सितंबर के पहले दो सप्ताह में वॉलंटरी रिटेंशन रूट के माध्यम से डेट या बॉन्ड बाजार में 7,525 करोड़ रुपये डाले। साथ ही फुली एक्सेसेबल रूट (FAR) के तहत नामित सरकारी डेट सिक्योरिटीज में 14,805 करोड़ रुपये का निवेश किया। FPI ने अगस्त में बॉन्ड बाजार में 17,960 करोड़ रुपये का निवेश किया।

सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 9 का m-cap ₹2 लाख करोड़ बढ़ा, इस टेलिकॉम कंपनी को सबसे ज्यादा फायदा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।