Get App

पिछले 10 साल में कैसा रहा सेंसेक्स का सफर? कई गुना तक बढ़ गया सूचकांक

पिछले दशक में बीएसई सेंसेक्स की परफॉर्मेंस मिली-जुली रही और ग्लोबल और डोमेस्टिक इकोनॉमिक फैक्टर्स का असर बाजार पर देखने को मिला। 2015 में सेंसेक्स 1,382 अंक यानी 5.02 पर्सेंट की गिरावट रही और यह 26,118 पर बंद हुआ। हालांकि, इसके अगले साल यानी 2016 में ग्लोबल अनिश्चितताओं की वजह से यह 1.9 पर्सेंट बढ़ा, जबकि 2017 में सेंसेक्स 27.9 पर्सेंट यानी 7,430 अंक बढ़कर 34,057 पर पहुंच गया। 2018 में सेंसेक्स 2,012 अंक यानी 5.9 पर्सेंट बढ़ा। 2019 में सेंसेक्स में 5,185 अंक यानी 14.4 पर्सेंट की बढ़त रही

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 01, 2025 पर 8:29 PM
पिछले 10 साल में कैसा रहा सेंसेक्स का सफर?  कई गुना तक बढ़ गया सूचकांक
हम आपको बता रहे हैं कि 2015 से 1 जनवरी 2025 तक पिछले 10 साल में मार्केट की परफॉर्मेंस कैसी रही।

पिछले दशक में बीएसई सेंसेक्स की परफॉर्मेंस मिली-जुली रही और ग्लोबल और डोमेस्टिक इकोनॉमिक फैक्टर्स का असर बाजार पर देखने को मिला। 2015 में सेंसेक्स 1,382 अंक यानी 5.02 पर्सेंट की गिरावट रही और यह 26,118 पर बंद हुआ। हालांकि, इसके अगले साल यानी 2016 में ग्लोबल अनिश्चितताओं की वजह से यह 1.9 पर्सेंट बढ़ा, जबकि 2017 में सेंसेक्स 27.9 पर्सेंट यानी 7,430 अंक बढ़कर 34,057 पर पहुंच गया। 2018 में सेंसेक्स 2,012 अंक यानी 5.9 पर्सेंट बढ़ा। 2019 में सेंसेक्स में 5,185 अंक यानी 14.4 पर्सेंट की बढ़त रही।

इसके बाद 2020 में कोरोना महामारी आने के बाद सेंसेक्स में 6,498 अंकों का इजाफा हुआ और इसमें 15.8 पर्सेंट की बढ़त रही। इसके बाद 2021 में शेयर बाजार में 10,502 अंक यानी 22 पर्सेंट ऊपर चढ़ा। हम यहां आपको बता रहे हैं कि 2015 से 1 जनवरी 2025 तक पिछले 10 साल में मार्केट की परफॉर्मेंस कैसी रही।

2015: बीएसई सेंसेक्स साल 2015 में 1,382 अंक गिरकर 26,118 पर बंद हुआ यानी इसमें 5 पर्सेंट की गिरावट रही। कुल मिलाकर, यह साल स्टॉक मार्केट के लिए चुनौतीपूर्ण रहा।

2016: सेंसेक्स में 2016 में मामूली ग्रोथ रही और यह 509 अंक बढ़कर 26,626 पर पहुंच गया। इस दौरान ग्लोबल और डोमेस्टिक अनिश्चितताओं के बीच कंपनी में 1.9 पर्सेंट का इजाफा देखने को मिला।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें