जीएम पॉलीप्लास्ट फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर यानी FPO के जरिए 50 करोड़ रुपये तक का फंड जुटाने की तैयारी में है। HIPS, ABS, PET, PP, HDPE शीट्स और प्रीमियम क्वालिटी ग्रैन्यूल्स बनाने वाली कंपनी ने बताया कि इस प्रस्ताव को बोर्ड की मंजूरी मिल गई है और सदस्यों की मंजूरी मिलना बाकी है। इसके अलावा, बोर्ड ने BSE SME से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के मेनबोर्ड में माइग्रेशन को भी मंजूरी दे दी है। कंपनी के शेयरों में आज 0.87 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 202 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। स्टॉक का 52-वीक हाई 215.50 रुपये और 52-वीक लो 106 रुपये है।
