Gainers and Losers: ऐसे 10 स्टॉक्स जिसमें आज 20 मार्च को दिखी सबसे ज्यादा बढ़त या गिरावट

Gainers and Losers: वोलैटिलिटी के बीच सेंसेक्स 89.64 अंक या 0.12 प्रतिशत बढ़कर 72,101.69 पर बंद हुआ। निफ्टी 21.60 अंक या 0.1 प्रतिशत बढ़कर 21,839.10 पर बंद हुआ। आज बाजार में लगभग 1,564 शेयरों में तेजी आई। जबकि 2,071 शेयरों में गिरावट आई। वहीं 111 शेयर ऐसे रहे जिनमें कोई बदलाव नहीं हुआ

अपडेटेड Mar 20, 2024 पर 6:56 PM
Story continues below Advertisement
Tata Chemicals का स्टॉक 20 मार्च को 7.93 प्रतिशत गिर गया। इसमें आज मजबूत वॉल्यूम देखने को मिला। आज 57 लाख के मासिक औसत की तुलना में लगभग 93 लाख शेयरों में कारोबार हुआ
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Gainers and Losers: सेंसेक्स और निफ्टी ने 20 मार्च को उतार-चढ़ाव भरे सत्र में नुकसान को मिटाते हुए बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 89.64 अंक या 0.12 प्रतिशत बढ़कर 72,101.69 पर बंद हुआ। निफ्टी 21.60 अंक या 0.1 प्रतिशत बढ़कर 21,839.10 पर बंद हुआ। आज बाजार में लगभग 1,564 शेयरों में तेजी आई। जबकि 2,071 शेयरों में गिरावट आई। वहीं 111 शेयर ऐसे रहे जिनमें कोई बदलाव नहीं हुआ।। बैंक निफ्टी के 12 में से 7 शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी के 50 में से 28 शेयरों में खरीदारी नजर आई। सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। यहां पर ऐसे स्टॉक्स दिये गये हैं जिनमें आज सबसे ज्यादा बढ़त या गिरावट देखने को मिली।

    Eicher Motors

    ब्रोकरेज कंपनी यूबीएस द्वारा कंपनी के नए लॉन्च और समकक्ष कंपनियों के कमजोर प्रदर्शन का हवाला देते हुए इसकी रेटिंग को 35 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ "खरीदें" में अपग्रेड किया गया। इसके बाद आयशर मोटर्स के शेयरों में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।


    Aurobindo Pharma

    कंपनी को नेज़ल स्प्रे के लिए US Food & Drug Administration (USFDA) की मंजूरी मिलने के बाद अरबिंदो फार्मा के स्टॉक में 2.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

    IREDA

    सेबी पोर्टफोलियो कॉन्सेंट्रेशन नियमों के साथ फर्म के नॉन कॉम्पिलियांस के कारण एनएसई द्वारा कई प्रमुख सूचकांकों में शामिल किए जाने की प्रक्रिया को रद्द करने के बाद इरेडा के शेयरों में 2.6 प्रतिशत की गिरावट आई।

    Shakti Pumps

    वाटर पंप कंपनी द्वारा 200 करोड़ रुपये तक जुटाने के लिए क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशन प्लेसमेंट (QIP) लॉन्च करने के बाद शक्ति पंप्स का स्टॉक लगभग 4 प्रतिशत गिर गया। इश्यू के लिए न्यूनतम मूल्य 1,272.09 रुपये तय किया गया है। ये मूल्य पिछले दिन के क्लोजिंग मूल्य से 5 प्रतिशत कम है।

    Maruti Suzuki

    मारुति सुजुकी के शेयरों में मजबूत वॉल्यूम के साथ 2.83 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। सत्र में स्टॉक 12,000 रुपये के स्तर को पार कर गया। 5 लाख के मासिक औसत की तुलना में ग्यारह लाख शेयरों में कारोबार हुआ। सीएलएसए ने हाल ही में कहा था कि मारुति सीएनजी पीवी सेगमेंट में 72 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ अपना शीर्ष स्थान बनाए रखेगी।

    बाजार में लगातार चौथे दिन बिकवाली, फिर भी इन 4 स्टॉक्स में दिग्गजों ने दी ट्रेडिंग की सलाह, होगी तगड़ी कमाई

    Cyient

    साइएंट स्टॉक में 1.77 प्रतिशत की वृद्धि हुई। ब्रोकरेज कंपनी जेपी मॉर्गन द्वारा 'ओवरवेट' कॉल के साथ कवरेज शुरू किया गया। स्टॉक के लिए 31 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ टारगेट 2,600 रुपये तय करने के बाद शेयरों में तेजी नजर आई।

    Syrma SGS Technology

    जेफरीज़ द्वारा 640 रुपये प्रति शेयर के लक्ष्य मूल्य के साथ स्टॉक पर "बाय" रेटिंग जारी करने के बाद सिरमा एसजीएस टेक्नोलॉजी के शेयरों में 1.62 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

    Tata Chemicals

    20 मार्च को मजबूत वॉल्यूम के साथ टाटा केमिकल्स का स्टॉक 7.93 प्रतिशत गिर गया। आज 57 लाख के मासिक औसत की तुलना में लगभग 93 लाख शेयरों में कारोबार हुआ।

    Indus Towers

    मजबूत वॉल्यूम के साथ इंडस टावर्स के शेयरों में 4.24 प्रतिशत की तेजी आई। दिन के दौरान लगभग 3 करोड़ शेयरों का कारोबार हुआ। जबकि मासिक दैनिक कारोबार का औसत 2 करोड़ रहा है।

    Laurus Labs

    सत्र में मजबूत ट्रेडिंग वॉल्यूम के साथ लॉरस लैब्स का स्टॉक 1.98 प्रतिशत गिर गया। मासिक औसत 18 लाख की तुलना में आज 24 लाख शेयरों में कारोबार हुआ

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।