Gainers & Losers: चीन में फैले कोराना जैसे नए वायरस एचएमपीवी के भारत में केसेज मिलने से घरेलू स्टॉक मार्केट दहल गया। इसके चलते घरेलू बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) ढह गए। एक बार तो सेंसेक्स इंट्रा-डे में 77,800 और निफ्टी 23550 के करीब तक टूटकर आ गया था। दिन के आखिरी में सेंसेक्स 1258.12 प्वाइंट्स यानी 1.59% फीसदी के गिरावट के साथ 77,964.99 और निफ्टी 1.62% यानी 388.70 प्वाइंट्स की फिसलन के साथ 23616.05 पर बंद हुआ है। हालांकि बिकवाली के इस माहौल में खास एक्टिविटीज के चलते कुछ शेयरों में जोरदार तेजी आई और वे रिकॉर्ड हाई पर भी पहुंचे तो कुछ में भारी गिरावट रही। यहां इन शेयरों के बारे में उतार-चढ़ाव की वजह सहित डिटेल्स दी जा रही है।
