Gainers & Losers: TCS और Genesys समेत इन 10 शेयरों ने बनाया वीकेंड शानदार,आपने किस पर लगाया था दांव

Gainers & Losers: रेसिप्रोकल टैरिफ पर रोक के चलते बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) में आज अच्छी रिकवरी दिखी। अब रिकॉर्ड हाई से ये 13 फीसदी से थोड़ा ही अधिक नीचे हैं। पिछले साल 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 के रिकॉर्ड हाई तक पहुंचा था। जानिए कि आज किन शेयरों से इंट्रा-डे में तगड़ा पैसा बना?

अपडेटेड Apr 11, 2025 पर 4:11 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दिन के आखिरी में आज बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 1310.11 प्वाइंट्स यानी 1.77%% उछलकर 75157.26 तो निफ्टी 50 (Nifty 50) 1.92% यानी 429.40 प्वाइंट्स चढ़कर 22828.55 पर बंद हुआ है।

Gainers & Losers: रेसिप्रोकल टैरिफ पर 90 दिनों की रोक, रेपो रेट में कटौती और महंगाई पर नियंत्रण में रहने के आरबीआई के अनुमान पर सवार होकर आज घरेलू मार्केट में चौतरफा रौनक छाई रही। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी जमकर खरीदारी हुई। हर सेक्टर का निफ्टी इंडेक्स ग्रीन बंद हुआ है। दिन के आखिरी में आज बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 1310.11 प्वाइंट्स यानी 1.77%% उछलकर 75157.26 तो निफ्टी 50 (Nifty 50) 1.92% यानी 429.40 प्वाइंट्स चढ़कर 22828.55 पर बंद हुआ है। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयर अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेजी से ऊपर-नीचे हुए हैं, उनमें से कुछ के बारे में यहां बताया जा रहा है तेज हलचल की वजह के साथ।

इन स्टॉक्स में दिखी जोरदार खरीदारी

Genesys International । मौजूदा भाव: ₹630.90 (+8.37%)

जेनेसिस इंटरनेशनल ने ऐलान किया कि कोचि शहर उसके डिजिटल ट्विन स्टैक टेक्नोलॉजी को अपनाएगा तो शेयर इंट्रा-डे में 9.08% उछलकर ₹635.00 पर पहुंच गए। कोचि जेनेसिस की डिजिटिल मैपिंग और जियोस्पेटियल सॉल्यूशंस में महारत का इस्तेमाल करेगी।


Hindustan Zinc । मौजूदा भाव: ₹413.60 (+3.25%)

कॉस्ट कॉम्पटीटिवनेस, घरेलू जिंक प्रोडक्शन के साथ-साथ चांदी और जिंक सेगमेंट्स में ग्रोथ की गुंजाइश को देखते हुए ब्रोकरेज फर्म इंडसेक रिसर्च हिंदुस्तान जिंक पर बुलिश है। इसके चलते शेयर आज इंट्रा-डे में 3.72% उछलकर ₹415.50 पर पहुंच गए। इंडेसेक ने टारगेट प्राइस ₹572 फिक्स किया है और वित्त वर्ष 2024-27 में रेवेन्यू सालाना 9.7%, ऑपरेटिंग प्रॉफिट 13% और शुद्ध मुनाफा 16% की चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़ने का अनुमान लगाया है।

AXISCADES Tech । मौजूदा भाव: ₹791.05 (+4.82%)

सर्विस-बेस्ड मॉडल से टेक-ड्रिवेन प्रोडक्ट कंपनी में बदलने के लक्ष्य पर आद एक्सिसकेड्स टेक के शेयर इंट्रा-डे में 5% उछलकर ₹792.40 के अपर सर्किट पर पहुंच गए। कंपनी ने केपी मोहनकृष्णन को डिप्टी सीईओ और प्रेसिडेंट (ऐरोस्पेस) और डी मुरली कृष्णन को चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर और प्रेसिडेंट (ईएसएआई) नियुक्त किया है।

Laurus Labs । मौजूदा भाव: ₹606.10 (+7.58%)

सीडीएमओ (कॉन्ट्रैक्ट डेवलपमेंट एंड मैनुफैक्चरिंग ऑर्गेनाइजेशन) फार्मा प्लेयर लौरस लैब्स का मार्च तिमाही में निर्यात सालाना आधार पर 60% बढ़ा तो शेयर भी आज इंट्रा-डे में 7.93% उछलकर ₹608.05 पर पहुंच गए।

Aurionpro Solutions । मौजूदा भाव: ₹1537.45 (+12.47%)

फिंट्रा सॉफ्टवेयर को ₹23 करोड़ में खरीदने के इरादे के ऐलान पर ओरियनप्रो सॉल्यूशंस के शेयर इंट्रा-डे में 15.46% उछलकर ₹1578.40 पर पहुंच गए। फिंट्रा सॉफ्टवेयर बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज इंडस्ट्री के लिए सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट्स और सर्विसेज डेवलप करती है।

Tata Steel । मौजूदा भाव: ₹133.45 (+4.91%)

टाटा स्टील ने नीदरलैंड के कारोबार में बड़े बदलाव का ऐलान किया है जिससे वहां के 1600 एंप्लॉयीज की नौकरी छिन जाएगी। हालांकि इस ऐलान पर शेयर इंट्रा-डे में 6.09% उछलकर ₹134.95 पर पहुंच गए।

इन शेयरों पर दिखा दबाव

TCS । मौजूदा भाव: ₹3232.30 (-0.43%)

सेंसेक्स पर आज दो ही स्टॉक्स रेड जोन में बंद हुए हैं जिसमें से दूसरे स्थान पर टीसीएस है। उम्मीद से कमजोर कारोबारी नतीजे पर देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस के शेयर आज इंट्रा-डे में 1.26% टूटकर ₹3205.25 पर आ गए। मार्च तिमाही में कंपनी का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर करीब 2 फीसदी गिरकर 12,224 करोड़ रुपये और ऑपरेशनल रेवेन्यू 5.3 फीसदी उछलकर 64,479 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं मनीकंट्रोल ने चार ब्रोकरेजेज के बीच जो पोल कराया था, उसमें 12,554 करोड़ रुपये के नेट प्रॉफिट और 64,840 करोड़ रुपये के रेवेन्यू का अनुमान लगाया गया था।

Muthoot Finance । मौजूदा भाव: ₹2017.35 (-5.74%)

गोल्ड लोन पर आरबीआई की गाइडलाइंस ड्राफ्ट पर मुथूट फाइनेंस के शेयर आज इंट्रा-डे में 8.22% टूटकर ₹1964.35 पर आ गए। ड्राफ्ट नियमों में लोन-टू-वैल्यू (LTV) अनुपात को 75 प्रतिशत पर सीमित करने, बुलेट रीपेमेंट लोन अवधि को 12 महीने तक सीमित करने और NBFC को अपने गोल्ड लोन पोर्टफोलियो पर सीमा निर्धारित करने का प्रस्ताव है।

Swiggy । मौजूदा भाव: ₹335.60 (-1.18%)

बढ़ते कॉम्पटीशन के चलते स्विगी का टारगेट प्राइस एचएसबीसी ने घटाया तो शेयर भी आज इंट्रा-डे में 1.59% टूटकर ₹334.20 पर आ गए। ब्रोकरेज फर्म ने इसकी होल्ड रेटिंग को बरकरार रखा है लेकिन टारगेट प्राइस ₹460 से घटाकर ₹385 कर दिया है।

Asian Paints । मौजूदा भाव: ₹2391.50 (-0.76%)

कच्चे तेल के भाव में रिकवरी ने आज एशियन पेंट्स के शेयरों पर दबाव बनाया और आज यह सेंसेक्स का टॉप लूजर है। इंट्रा-डे में यह 1.21% टूटकर ₹2380.55 पर आ गया था। कच्चे तेल के भाव ऊपर भागने पर पेंट कंपनियों की लागत बढ़ती है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Why Jefferies bullish on India: भारत पर जेफरीज बुलिश क्यों?

Muthoot Finance Share Price में 6% की गिरावट, RBI के गोल्ड लोन नियमों से डरे निवेशक, कोटक ने घटाई रेटिंग

टाटा स्टील के शेयरों में 6% की तेजी, एक प्लान से ₹4500 करोड़ बचा सकती है कंपनी, ब्रोकरेज ने दिया नया टारगेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।