Gainers & Losers: IT Stocks और Raymond समेत इन शेयरों में तेज हलचल, इंट्रा-डे में यहां बना तगड़ा पैसा
Gainers & Losers: शुरुआती सुस्ती के बाद आज मार्केट थोड़ा नीचे आ गए। आज की गिरावट के साथ घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) अब रिकॉर्ड हाई से 6.5 फीसदी से अधिक नीचे हैं। पिछले महीने 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 तक पहुंचा था। आज जिन शेयरों तेज हलचल रही, उनके बारे में वजह के साथ यहां बताया जा रहा है
दिन के आखिरी में सेंसेक्स 236.18 प्वाइंट्स यानी 0.29 फीसदी की गिरावट के साथ 81,289.96 और निफ्टी 0.38% यानी 93.10 प्वाइंट्स की फिसलन के साथ 24,548.70 पर बंद हुआ है।
Gainers & Losers: महंगाई के आंकड़े आने से पहले आज घरेलू मार्केट में बिकवाली का माहौल दिखा। निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन आज शुरुआती सुस्ती के बाद मार्केट ने नीचे का ही रास्ता पकड़ा और दिन के आखिरी में रेड जोन में बंद हुआ। दिन के आखिरी में सेंसेक्स 236.18 प्वाइंट्स यानी 0.29 फीसदी की गिरावट के साथ 81,289.96 और निफ्टी 0.38% यानी 93.10 प्वाइंट्स की फिसलन के साथ 24,548.70 पर बंद हुआ है। सेक्टरवाइज बात करें तो निफ्टी आईटी रिकॉर्ड हाई पर चला गया और निफ्टी मेटल भी ग्रीन जोन में बंद हुआ। मार्केट की इस सुस्त उठा-पटक के दौरान कुछ शेयरों में तेज हलचल रही जिनमें से कुछ के बारे में वजह सहित बताया जा रहा है।
इन शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारी
Godawari Power & Ispat । मौजूदा भाव: ₹235.25
गोदावरी पावर इस्पात ने नए पेलेट प्लांट को लेकर आरएलएनजी गैस की सप्लाई के लिए गेल (इंडिया) के साथ 7 साल का एग्रीमेंट किया तो इसके शेयर इंट्रा-डे में 8.33 फीसदी उछलकर 253.60 रुपये की रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए।
Shakti Pumps । मौजूदा भाव: ₹844.50
शक्ति पंप्स को 754 करोड़ रुपये का नया ऑर्डर मिला तो शेयर 5 फीसदी उछलकर 844.50 रुपये के अपर सर्किट पर पहुंच गए। यह ऑर्डर महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनीसे मिला है।
IT Stocks
अमेरिका में महंगाई के आंकड़े आने के बाद आईटी शेयरों में जोश आया और निफ्टी इंडेक्स 1 फीसदी से अधिक उछलकर पहली बार 46000 के पार चला गया। वहीं सभी 10 कंपनियों 4% से अधिक उछल गए और साथ ही दो- टीसीएस और एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज को छोड़ बाकी सभी- कोफोर्ज, टेक महिंद्रा, पर्सिस्टेंट, एलटीआई माइंडट्री, इंफोसिस, एमफेसिस, विप्रो और एचसीएल टेक ने एक साल का नया हाई बना दिया।
Waaree Energies । मौजूदा भाव: ₹3295.00
वारी एनर्जीज की सब्सिडियरी वारी फारएवर एनर्जीज को मध्य प्रदेश में 170 MW सोलर एनर्जी प्लांट के डेवलपमेंट के लिए रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर (RUMSL) से लेटर ऑफ अवार्ड मिला तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 8.63 फीसदी उछलकर 3448.00 रुपये के भाव पर पहुंच गए।
Indian Overseas Bank । मौजूदा भाव: ₹57.68
इंडियन ओवरसीज बैंक को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से एसेसमेंट वर्ष 2013-14 के लिए 808.3 करोड़ रुपये (ब्याज मिलाकर) का रिफंड मिलने के खुलासे पर शेयर 1.96 फीसदी उछलकर इंट्रा-डे में 58.69 रुपये पर पहुंच गए।
इन शेयरों में रही तेज गिरावट
Britannia । मौजूदा भाव: ₹4822.55
सीआईआई एफएमसीजी समिट में ब्रिटानिया के सीईओ रजनीत कोहली ने एक या दो और तिमाहियों तक मांग में सुस्ती जारी रहने की आशंका जताई तो इसके शेयर इंट्रा-डे में 1.62 फीसदी टूटकर 4811.00 रुपये पर आ गए। सीईओ का कहना है कि इंडस्ट्री पर इनफ्लेशन भारी पड़ रही है, गांवों में मांग सुधर रही है लेकिन शहरों में विकास धीमा हो गया है।
Raymond । मौजूदा भाव: ₹1808.00
दो दिनों में 15 फीसदी से अधिक तेजी के बाद आज निवेशकों ने मुनाफावसूली की तो इसके शेयर इंट्रा-डे में 3.89 फीसदी फिसलकर 1791.50 रुपये तक आ गए। इसके शेयरों में खरीदारी का रुझान रियल्टी इकाई को अलग से लिस्ट करने के चलते है जो 2025 तक हो सकता है।
Gopal Snacks । मौजूदा भाव: ₹420.90
गुजरात के राजकोट में गोपाल स्नैक्स के प्रोडक्शन यूनिट में आग लगने के चलते आज इसके शेयर 10 फीसदी टूटकर 406.75 रुपये के लोअर सर्किट पर आ गए।
ConCoR । मौजूदा भाव: ₹827.85
गोल्डमैन ने बढ़ते कॉम्पटीशन और रेल कंटेनर ट्रैफिक की कमजोर ग्रोथ के चलते कॉनकॉर के शेयरों में और गिरावट की आशंका जताई तो कॉनकॉर के शेयर इंट्रा-डे में 4.41 फीसदी टूटकर 818.00 रुपये पर आ गए। गोल्डमैन ने इसकी सेल रेटिंग को बरकरार रखा है लेकिन टारगेट प्राइस को घटाकर 810 रुपये से 710 रुपये कर दिया है।
Bajaj Housing Finance । मौजूदा भाव: ₹132.90
तीन महीने का लॉक-इन पीरियड खत्म होने के चलते 12.6 करोड़ शेयर ट्रेडिंग के लिए फ्री हुए तो आज इंट्रा-डे में बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयर 6.44 फीसदी टूटकर 132.30 रुपये के भाव तक आ गए।