Gainers & Losers: लगातार तीन कारोबारी दिनों में दो फीसदी से अधिक तेजी के बाद आज घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) आज रेड जोन में बंद हुआ है। सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के एक दिन पहले एफएमसीजी को छोड़ हर सेक्टर में बिकवाली का तूफान दिखा। निफ्टी एफएमसीजी को छोड़ हर सेक्टर का निफ्टी इंडेक्स लाल रहा। दिन के आखिरी में आज बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 217.41 प्वाइंट्स यानी 0.29% फिसलकर 74115.17 तो निफ्टी 50 (Nifty 50) 0.41% यानी 92.20 प्वाइंट्स की गिरावट के साथ 22460.30 पर बंद हुआ है। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास एक्टिविटी के चलते तेज हलचल रही। यहां इन शेयरों के बारे में उतार-चढ़ाव की वजह सहित डिटेल्स दी जा रही है।
