Gainers & Losers: वैश्विक मार्केट से मजबूत संकेतों के बीच लगातार तीसरे दिन आज घरेलू मार्केट में हरियाली रही। तीन दिनों में यह करीब एक फीसदी मजबूत हुआ है। हालांकि चार कारोबारी दिनों में बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 24.69 लाख करोड़ रुपये डूबने के बाद तीन दिनो में इसमें 11.34 लाख करोड़ रुपये की रिकवरी हुई है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स की बात करें तो आज बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 318.74 प्वाइंट्स यानी 0.42% की बढ़त के साथ 77,042.82 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 0.42% यानी 98.60 प्वाइंट्स के उछाल के साथ 23,311.80 पर बंद हुआ है। आज के मार्केट में कुछ शेयरों में अपनी खास एक्टिविटी के चलते तेज हलचल रही। यहां इन शेयरों के बारे में उतार-चढ़ाव की वजह सहित डिटेल्स दी जा रही है।
