Gensol Engineering Share Price: जेनसोल इंजीनियरिंग के शेयर सोमवार 14 अक्टूबर को कारोबार के दौरान 3 फीसदी से अधिक उछल गए। यह तेजी इस खबर के बाद आई कि कंपनी को दुबई में 186 करोड़ रुपये का एक रुफटॉप सोलर प्रोजेक्ट मिला है। इस प्रोजेक्ट की क्षमता 23 MWp है। जेनसॉल इंजीनियरिंग की गिनती रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की अग्रणी कंपनियों में होती है। कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बताया कि उसे यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) की सस्टेनेबल डेवलपमेंट एंड क्लीन एनर्जी डेवलपमेंट कंपनी से दुबई की एक प्रमुख एविएशन कंपनी की इंजीनियरिंग सुविधाओं के लिए छत पर सोलर फोटोवोल्टिक (PV) सिस्टम्स के डिजाइन, कंस्ट्रक्शन और लंबी-अवधि के ऑपरेंशस और रखरखाव के लिए ऑर्डर मिला है।
