Get App

गिफ्ट निफ्टी में दबाव, एशियाई बाजारों में गिरावट, कच्चा तेल $73 के नीचे फिसला

गिफ्ट NIFTY 13.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.14 फीसदी की गिरावट के साथ 38,090.82 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.10 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.75 फीसदी गिरकर 23,227.68 के स्तर पर कारोबार कर रहा

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 27, 2025 पर 10:24 AM
गिफ्ट निफ्टी में दबाव, एशियाई बाजारों में गिरावट,  कच्चा तेल $73 के नीचे फिसला
Q4 में NVIDIA के नतीजे अनुमान से अच्छे रहे। Q4 में $39.33 बिलियन की आय रही। बाजार को $38.05 बिलियन आय की उम्मीद थी।

गिफ्ट निफ्टी फ्लैट कामकाज कर रहा है। एशियाई बाजार MIXED है। डाओ जोन्स ऊपरी स्तरों से 400 अंक गिरा, तो NVIDIA में तेजी से नैस्डैक करीब 50 अंक चढ़कर बंद हुआ। वहीं कच्चा तेल 73 डॉलर के नीचे फिसलकर 2 महीने के निचले स्तर पर आया।

Q4 में NVIDIA के नतीजे अनुमान से अच्छे रहे। Q4 में $39.33 बिलियन की आय रही। बाजार को $38.05 बिलियन आय की उम्मीद थी। डेटा सेंटर से आय इंटेल, AMD की कुल आय से ज्यादा रहा। कंपनी ने Q1 के लिए गाइडेंस दिया है जिसमें उसने कहा कि आय 65% बढ़कर $43 बिलियन संभव है। पिछले साल कंपनी की आय 262% घटी थी। ब्लैकवेल चिप की बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन के कस्टम चिप से चिंता नहीं है।

टेक कंपनियों से मोह-भंग?

बड़ी टेक कंपनियों से फंड मैनेजर्स दूरी बना रहे हैं। फाइनेंशियल क्राइसिस के बाद सबसे कम निवेश हुआ। 2025 में 49% ETF का रिटर्न S&P500 से ज्यादा रहा जबकि 49% म्यूचुअल फंड्स का रिटर्न S&P500 से ज्यादा रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें