Get App

Global Market: गिफ्ट निफ्टी की फ्लैट चाल, एशियाई बाजारों में मिलाजुला कामकाज, हैंगसेंग 2% से ज्यादा उछला

गिफ्ट NIFTY 12.00 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.08 फीसदी की गिरावट के साथ 38,646.39 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.07 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.96 फीसदी चढ़कर 23,713.05 के स्तर पर कारोबार कर रहा

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 21, 2025 पर 9:17 AM
Global Market:  गिफ्ट निफ्टी की फ्लैट चाल, एशियाई बाजारों में मिलाजुला कामकाज, हैंगसेंग 2% से ज्यादा उछला
कल अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। दो दिनों की तेजी के बाद गिरावट आई। फेड के आउटलुक ने बाजार पर दबाव बनाया।

गिफ्टी निफ्टी 70 अंक नीचे कामकाज कर रहा है। एशियाई बाजारों में नरमी। उधर वॉलमॉर्ट के कमजोर गाइडेंस से अमेरिकी बाजारों में कल तेज गिरावट आई। डाओ जोंस 450 प्वाइंट से ज्यादा टूटा। कल अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। दो दिनों की तेजी के बाद गिरावट आई। फेड के आउटलुक ने बाजार पर दबाव बनाया। बैंक शेयरों की बिकवाली ने भी दबाव बनाया।

दबाव में वॉलमार्ट

FY26 के गाइडेंस के बाद शेयर में गिरावट आई। कंपनी का शेयर कल करीब 6% गिर बंद हुआ। FY26 में औसत से भी कम आय की उम्मीद है। FY26 में $2.50-2.60/शेयर आय की उम्मीद है। खर्चे पूरे करने के लिए लोगों का क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल बढ़ा है। बड़ी संख्या में क्रेडिट कार्ड का पेमेंट डिफॉल्ट हो रहा है। दिसंबर 2023 के बाद कंपनी का शेयर दो गुना हुआ ।

ट्रंप टैरिफ का असर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें