Get App

Global Market: गिफ्ट निफ्टी 100 अंक ऊपर, एशियाई बाजारों में रौनक, डॉलर इंडेक्स 98 के स्तर के नीचे फिसला

Global Market: गिफ्ट NIFTY 103.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.10 फीसदी की गिरावट के साथ 38,750.47 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.56 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.94 फीसदी चढ़कर 22,398.29 के स्तर पर कारोबार कर रहा

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Jun 25, 2025 पर 8:15 AM
Global Market: गिफ्ट निफ्टी 100 अंक ऊपर, एशियाई बाजारों में रौनक, डॉलर इंडेक्स 98 के स्तर के नीचे फिसला
ईरान और इजरायल के बीच सीजफायर लागू होने से ग्लोबल बाजारों में रौनक देखने को मिला।

Global Market: ईरान और इजरायल के बीच सीजफायर लागू होने से ग्लोबल बाजारों में रौनक देखने को मिला। गिफ्ट निफ्टी में करीब 100 प्वाइंट की तेजी आई। एशिया भी ऊपर कामकाज कर रहे है। वहीं कल अमेरिकी INDICES में शानदार तेजी रही। डाओ जोंस 500 प्वाइंट उछला है। नैस्डैक में करीब डेढ़ परसेंट की तेजी देखने को मिला। कंपोजिट इंडेक्स रिकॉर्ड हाई से 300 अंक दूर है। ईरान के राष्ट्रपति ने जंग खत्म होने का ऐलान किया।

इजरायल-ईरान युद्ध के बाद

अमेरिका के हमले में ईरान के परमाणु ठिकाने पूरी तरह से नष्ट नहीं हुए हैं। लेकिन इन हमलों से ईरान का परमाणु कार्यक्रम 3-6 महीने पीछे चला गया है। हमले में ईरान का एनरिच यूरेनियम के भंडार नष्ट नहीं हुए हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान कभी भी परमाणु क्षमता हासिल नहीं कर पाएगा। दूसरी ओर, इजरायल ने कहा है कि ईरान परमाणु क्षमता दोबारा बनाएगा तो फिर हमला करेंगे। हमें ट्रंप से बड़ा कोई दूसरा दोस्त कभी नहीं मिला।

पॉवेल की टेस्टीमनी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें