Global Market: ईरान जंग और भीषण होने से ग्लोबल मार्केट में कोहराम मचा। गिफ्ट निफ्टी में करीब 550 प्वाइंट की भारी गिरावट आई। एशियाई बाजार भी फिसले है। कोस्पी 8 परसेंट तक टूटा। उधर अमेरिकी INDICES निचले स्तरों से अच्छी रिकवरी के बावजूद करीब एक परसेंट नीचे बंद हुए। उधर डॉलर इंडेक्स में मजबूती के बाद सोने और चांदी में तेज गिरावट आई। सोना 4% तो चांदी 8% फिसली।
