भू-राजनीतिक तनाव, तकनीकी व्यवधान और ऊर्जा संकट के कारण दुनिया भर के वित्तीय बाजारों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। ऐसे में भारत के कैपिटल मार्केट रेगुलेटर सेबी ने निवेशकों को धैर्य रखने की सलाह दी है। Moneycontrol के ग्लोबल वेल्थ समिट (Global Wealth Summit) में SEBI के चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने कहा कि मौजूदा वैश्विक आर्थिक माहौल अनिश्चितता से भरा है। लेकिन उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ऐतिहासिक रूप से उथल-पुथल के दौर के बाद बाजार स्थिर हो जाते हैं।
