ब्रूअरीज और डिस्टिलरीज कंपनी ग्लोबस स्पिरिट्स के शेयरों में सोमवार, 12 जनवरी को तेजी देखने को मिल सकती है। इसकी वजह है कि अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा कई गुना बढ़कर 30.44 करोड़ रुपये हो गया। ग्लोबस स्पिरिट्स ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि मुख्य रूप से रेवेन्यू बढ़ने के कारण मुनाफे में बढ़ोतरी देखी गई। कंपनी ने एक साल पहले समान तिमाही में 41.12 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था।
