Get App

Godavari Biorefineries IPO Listing: लिस्टिंग के बाद ऊपर चढ़े शेयर, लेकिन अब भी आईपीओ निवेशक घाटे में

Godavari Biorefineries IPO Listing: बॉयोरिफाइनरीज एथेनॉल पर आधारित केमिकल बनाती है। इसके आईपीओ को निवेशकों का मिला-जुला रिस्पांस मिला था। आईपीओ के तहत नए शेयर जारी हुए हैं और ऑफर फॉर सेल के तहत भी शेयरों की बिक्री हुई है। चेक करें कंपनी की कारोबार सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 30, 2024 पर 4:04 PM
Godavari Biorefineries IPO Listing: लिस्टिंग के बाद ऊपर चढ़े शेयर, लेकिन अब भी आईपीओ निवेशक घाटे में
Godavari Biorefineries IPO Listing: गोदावरी बॉयोरिफाइनरीज का ₹554.75 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 23-25 अक्टूबर तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Godavari Biorefineries IPO Listing: एथेनॉल कंपनी गोदावरी बॉयोरिफाइनरीज के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में 11 फीसदी से अधिक डिस्काउंट पर एंट्री हुई। हालांकि इसके बाद शेयरों को सपोर्ट मिला और यह ऊपर चढ़ा। इसके आईपीओ को भी मिला-जुला रिस्पांस मिला था और हर कैटेगरी के लिए आरक्षित हिस्सा पूरा भर नहीं पाया था। आईपीओ के तहत 352 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी 310.55 रुपये और NSE पर 308.00 रुपये पर एंट्री हुई यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला बल्कि 11 फीसदी से अधिक पूंजी ही घट गई। लिस्टिंग के बाद रिकवरी हुई और उछलकर BSE पर यह 354.00 रुपये (Godavari Biorefineries Share Price) पर पहुंच गया। दिन के आखिरी में यह 342.85 रुपये के भाव पर बंद हुआ है यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 2.60 फीसदी घाटे में हैं।

कैसा रिस्पांस मिला था Godavari Biorefineries IPO को?

गोदावरी बॉयोरिफाइनरीज का ₹554.75 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 23-25 अक्टूबर तक खुला था। इस आईपीओ में हर कैटेगरी के लिए आरक्षित हिस्सा पूरा भर नहीं पाया था और ओवरऑल यह 1.87 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 2.76 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 0.93 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 1.76 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 325.00 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी हुए हैं। इसके अलावा 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 65,26,983 शेयर ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिके हैं। ऑफर फॉर सेल का पैसा तो शेयर बेचने वाले शेयरहोल्डर्स को मिलेगा। वहीं नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कर्ज चुकाने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी।

Godavari Biorefineries के बारे में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें