गोदरेज ग्रुप की कंपनी एस्टेक लाइफसाइसेंज (Astec LifeSciences) के शेयर गुरुवार को अपने नए ऑलटाइम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। दिन के कारोबार के दौरान एस्टेक लाइफसाइसेंज के शेयर करीब 14 फीसदी की उछाल के साथ एनएसई पर 2,264.45 रुपये के स्तर पर पहुंच गए, जो इसका अब तक का सबसे उच्चतम स्तर है। सिर्फ पिछले 3 दिन में इसमें करीब 24 फीसदी की उछाल आ चुकी है।
