Stock Tips: निवेश बैंकिंग कंपनी गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs) ने निवेशकों को एनर्जी और माइनिंग स्टॉक्स खरीदने की सलाह दी है। गोल्डमैन की हालिया रिपोर्ट में इनकी चीन की इकनॉमिक ग्रोथ से सबसे अधिक फायदे में रहने वाले सेक्टर के रूप में पहचान की गई है। गोल्डमैन के कमोडिटी स्ट्रैटजिस्ट का अनुमान है कि अगले 12 कारोबारी महीनों में ब्रेंट 100 डॉलर और डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल 95 डॉलर के करीब पहुंच जाएगा। इससे एनर्जी सेक्टर में शानदार मुनाफे के संकेत मिल रहे हैं। गोल्डमैन के मुताबिक एनर्जी फिलहाल डिस्काउंटेड वैल्यूएशन पर हैं। इसके अलावा गोल्डमैन ने माइनिंग स्टॉक्स में भी पैसे लगाने का सुझाव दिया है जिसे मेटल की बढ़ती कीमतों में सपोर्ट मिलेगा।
