Get App

Goyal Salt IPO Listing: एक चुटकी बंपर मुनाफे की, नमक कंपनी ने पहले ही दिन तीन गुना कर दिया निवेश

Goyal Salt IPO Listing: 'एक चुटकी स्वाद और सेहत की' टैगलाइन से कारोबार करने वाली गोयल साल्ट (Goyal Salt) के शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर धमाकेदार एंट्री हुई। पहले ही दिन इसने आईपीओ निवेशकों का पैसा तीन गुना से अधिक बढ़ा दिया। इस आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। जानिए आईपीओ के पैसों का इस्तेमाल कैसे होगा?

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 11, 2023 पर 5:32 PM
Goyal Salt IPO Listing: एक चुटकी बंपर मुनाफे की, नमक कंपनी ने पहले ही दिन तीन गुना कर दिया निवेश
Goyal Salt IPO Listing: गोयल साल्ट का 18.63 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 26 सितंबर-3 अक्टूबर के बीच खुला था। आज इसकी घरेलू स्टॉक मार्केट में शानदार एंट्री हुई।

Goyal Salt IPO Listing: कच्चा नमक बनाने और रिफाइन करने वाली कंपनी गोयल साल्ट (Goyal Salt) के शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर शानदार एंट्री हुई। 'एक चुटकी स्वाद और सेहत की' टैगलाइन से कारोबार करने वाली इस कंपनी ने आज 'एक चुटकी तगड़े मुनाफे की' का स्वाद चखा दिया। हालांकि तगड़ी लिस्टिंग के बाद यह फटाक से नीचे आ गया। इसके आईपीओ को बहुत शानदार रिस्पांस मिला था। आईपीओ के तहत 38 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 130 रुपये के भाव पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 242 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Goyal Salt Listing Gain) मिला। थोड़े उतार-चढ़ाव के साथ यह 136.50 रुपये (Goyal Salt Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि आईपीओ निवेशक 259 फीसदी मुनाफे में हैं।

Goyal Salt IPO को कैसा मिला था रिस्पांस

गोयल साल्ट का 18.63 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 26 सितंबर-3 अक्टूबर के बीच खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 294.61 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा 67.20 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 382.45 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 377.97 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 49.02 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी क्वालिटी बढ़ाने, ब्रांडिंग और मार्केटिंग, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें