Grasim Industries Share News: ग्रासिम (Grasim Industries) के शेयरों में दबाव का सिलसिला जारी है। 6 महीने में शेयर 13 फीसदी टूटा है। हालांकि आज गिरते बाजार में इसमें हल्की बढ़त देखने को मिल रही है। जनवरी 2025 से इस साल अब तक यह शेयर 4.01 फीसदी की गिरावट दिखा चुका है। ऐसे में अगर आपको भी इस स्टॉक में लॉस हो रहा है तो अब आपको इसमें क्या निवेश रणनीति बनानी चाहिए? इस पर बात करते हुए Trader & Market Expert अमित सेठ ने कहा कि ग्रासिम का शेयर अंडरपरफॉर्म कर रहा है। स्टॉक में मजबूती नजर नहीं आ रही है। लगभग 20-25 दिनों पहले इस स्टॉक में हमने पुलबैक देखा था। लेकिन इसने अपने 200 DMA को नीचे की तरफ तोड़ा है।
