एचडीएफसी बैंक समूह को यस बैंक, इंडसइंड और 4 अन्य बैंकों में 9.5% तक हिस्सेदारी खरीदने के लिए आरबीआई से मिली मंजूरी

यह मंजूरी एक साल के लिए वैध है और अगर एचडीएफसी बैंक इस अवधि के भीतर हिस्सेदारी खरीदनें में विफल रहता है, तो मंजूरी रद्द कर दी जाएगी। आरबीआई की यह मंजूरी बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 के प्रासंगिक प्रावधानों, आरबीआई के मास्टर डायरेक्शन और बैंकिंग कंपनियों में शेयरों या वोटिंग अधिकारों के अधिग्रहण और होल्डिंग पर 16 जनवरी, 2023 को जारी दिशानिर्देशों, फेमा, सेबी नियमों और दूसरे लागू नियमों के अनुपालन के अधीन है

अपडेटेड Feb 06, 2024 पर 10:40 AM
Story continues below Advertisement
एचडीएफसी बैंक को यह सुनिश्चित करना होगा कि इंडसइंड में "कुल होल्डिंग" हर समय इंडसइंड की चुकता शेयर पूंजी या वोटिंग राइट के 9.50 फीसदी से ज्यादा न हो

भारतीय रिजर्व बैंक ने एचडीएफसी बैंक समूह को इंडसइंड बैंक, यस बैंक, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक और बंधन बैंक में 9.50 फीसदी तक हिस्सेदारी खरीदने की अनुमति दी है। एचडीएफसी बैंक ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा है कि हिस्सेदारी खरीदने के लिए मिली ये मंजूरी एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी (एएमसी), एचडीएफसी एर्गो और एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस की तरफ से किए जाने वाले निवेश के लिए है। यह मंजूरी एक साल के लिए वैध है और अगर एचडीएफसी बैंक इस अवधि के भीतर हिस्सेदारी खरीदने में विफल रहता है, तो मंजूरी रद्द कर दी जाएगी।

आरबीआई की यह मंजूरी बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 के प्रासंगिक प्रावधानों, आरबीआई के मास्टर डायरेक्शन और बैंकिंग कंपनियों में शेयरों या वोटिंग अधिकारों के अधिग्रहण और होल्डिंग पर 16 जनवरी, 2023 को जारी दिशानिर्देशों, फेमा, सेबी नियमों और दूसरे लागू नियमों के अनुपालन के अधीन है।

HDFC बैंक की तरफ से आई सफाई, इंडसइंड बैंक में हिस्सा लेने की कोई योजना नहीं


इसके अलावा, एचडीएफसी बैंक को यह सुनिश्चित करना होगा कि इंडसइंड में "कुल होल्डिंग" हर समय इंडसइंड की चुकता शेयर पूंजी या वोटिंग राइट के 9.50 फीसदी से ज्यादा न हो। वहीं, अगर "कुल होल्डिंग" 5 फीसदी से नीचे आती है, तो इसे इंडसइंड बैंक और यस बैंक की चुकता शेयर पूंजी या वोटिंग अधिकारों के 5 फीसदी या उससे ज्यादा बढ़ाने के लिए आरबीआई की पूर्व मंजूरी की जरूरत होगी।

शेयर होल्डिंग पैटर्न

इंडसइंड बैंक के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक प्रमोटर इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड और इंडसइंड लिमिटेड के पास बैंक में 16.45 फीसदी हिस्सेदारी है। दिसंबर 2023 तक म्यूचुअल फंड के पास बैंक में संयुक्त रूप से 15.63 फीसदी हिस्सेदारी थी। जबकि एलआईसी सहित बीमा कंपनियों के पास बैंक में 7.04 फीसदी हिस्सेदारी थी। दिसंबर तिमाही तक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों के पास इंडसइंड बैंक की कुल मिलाकर 38.24 फीसदी हिस्सेदारी थी।

HDFC बैंक की तरफ से आई सफाई, इंडसइंड बैंक में हिस्सा लेने की कोई योजना नहीं

यस बैंक के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक इसकी 100 फीसदी होल्डिंग पब्लिक के पास है। इसमें से एलआईसी के पास 4.34 फीसदी हिस्सेदारी है जबकि एसबीआई के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम (एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक बैंक सहित) के पास 37.23 फीसदी हिस्सेदारी है।

इसके अलावा, एचडीएफसी एएमसी की आईसीआईसीआई बैंक में 3.43 फीसदी और एक्सिस बैंक में 2.57 फीसदी हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।