Get App

HDFC Bank Shares: चेयरमैन के इस्तीफे के बाद भी ब्रोकरेज बुलिश, शेयर में 55% तक की तेजी का अनुमान

HDFC Bank Shares: एचडीएफसी बैंक के शेयरों में हालिया गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्मों का इस स्टॉक पर भरोसा कायम है। बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे के बाद शेयर में तेज गिरावट देखी जा रही है। हालांकि एनालिस्ट्स का मानना है कि बैंक के कॉरपोरेट गवर्नेंस को लेकर कोई बड़ी चिंता नहीं है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Mar 20, 2026 पर 10:50 AM
HDFC Bank Shares: चेयरमैन के इस्तीफे के बाद भी ब्रोकरेज बुलिश, शेयर में 55% तक की तेजी का अनुमान
HDFC Bank Shares: एचडीएफसी बैंक का शेयर पिछले एक साल में करीब 9.5% गिरा है

HDFC Bank Shares: एचडीएफसी बैंक के शेयरों में हालिया गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्मों का इस स्टॉक पर भरोसा कायम है। बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे के बाद शेयर में तेज गिरावट देखी जा रही है। हालांकि एनालिस्ट्स का मानना है कि बैंक के कॉरपोरेट गवर्नेंस को लेकर कोई बड़ी चिंता नहीं है और मौजूदा स्तरों से इसमें अच्छी तेजी की गुंजाइश बनी हुई है।

HDFC बैंक के शेयर गुरुवार को 5.1% गिरकर 800 रुपये के स्तर पर बंद हुए थे। कारोबार के दौरान यह 8.7% तक लुढ़क गया था, जो पिछले दो साल की सबसे बड़ी इंट्राडे गिरावट थी। इस गिरावट की वजह चेयरमैन के इस्तीफे के बाद गवर्नेंस को लेकर उठे सवाल रहे।

‘Buy’ रेटिंग कायम, ऊंचे टारगेट प्राइस

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने HDFC बैंक के शेयर अपनी ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है और 1,240 रुपये का टारगेट दिया है। यह मौजूदा स्तर से करीब 55% की संभावित तेजी को दिखाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें