Get App

Pharma Stocks: इस फार्मा स्टॉक पर ब्रोकरेज बुलिश, तगड़े मुनाफे के लिए अपनाएं यह स्ट्रैटजी

Pharma Stocks: फार्मा सेक्टर की इस दिग्गज कंपनी के शेयर इस साल 16 फीसदी मजबूत हो चुके हैं। ब्रोकरेज फर्म एचडीएफसी सिक्योरिटीज का मानना है कि इस स्मॉलकैप फार्मा कंपनीके शेयर सामान्य मार्केट में अगली दो से तीन तिमाहियों में 10 फीसदी मुनाफा दे सकते हैं लेकिन बुल केस में यह 20 फीसदी से अधिक कमाई करा सकता है। निवेश के लिए ब्रोकरेज ने यह स्ट्रैटजी अपनाने की सलाह दी है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Mar 17, 2023 पर 2:51 PM
Pharma Stocks: इस फार्मा स्टॉक पर ब्रोकरेज बुलिश, तगड़े मुनाफे के लिए अपनाएं यह स्ट्रैटजी
Marksans Pharma का अमेरिका और ब्रिटेन के मार्केट पर फोकस है। इसके अलावा यह हाई मार्जिन वाले सॉफ्टजेल्स और ओवर-द-काउंटर (OTC) प्रोडक्ट्स पर भी ज्यादा ध्यान दे रही है। इसके चलते ब्रोकरेज फर्म एचडीएफसी सिक्योरिटीज इसे लेकर काफी पॉजिटिव है।

Pharma Stocks: फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी मार्कसन्स फार्मा के शेयर इस साल 16 फीसदी मजबूत हो चुके हैं। ब्रोकरेज फर्म एचडीएफसी सिक्योरिटीज का मानना है कि इस स्मॉलकैप फार्मा कंपनी Marksans Pharma के शेयर सामान्य मार्केट में अगली दो से तीन तिमाहियों में 10 फीसदी मुनाफा दे सकते हैं लेकिन बुल केस में यह 20 फीसदी से अधिक कमाई करा सकता है। इसके शेयर फिलहाल बीएसई पर 2.44 फीसदी के उछाल के साथ 68.39 रुपये के भाव (Marksans Pharma Share Price) पर ट्रेड हो रहे हैं। इसका फुल मार्केट कैप 3,099.19 करोड़ रुपये है।

इस कारण ब्रोकरेज ने लगाया है दांव

मार्कसन्स फार्मा का अमेरिका और ब्रिटेन के मार्केट पर फोकस है। इसके अलावा यह हाई मार्जिन वाले सॉफ्टजेल्स और ओवर-द-काउंटर (OTC) प्रोडक्ट्स पर भी ज्यादा ध्यान दे रही है। इसके चलते ब्रोकरेज फर्म एचडीएफसी सिक्योरिटीज इसे लेकर काफी पॉजिटिव है। ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक अमेरिकी और ब्रिटिश बाजारों में अपनी मौजूदगी को कंपनी ने बेहतर तरीके से भुनाया है और ओटीसी सेग्मेंट में भी स्थाई मांग के आसार दिख रहे हैं। इसके अलावा कंपनी की बैलेंस शीट बहुत मजबूत है जिससे कंपनी को नए ड्रग एप्लीकेशंस, प्रोडक्ट लाइसेंस और कैपिसिटीज के जरिए इनऑर्गेनिक ग्रोथ को सपोर्ट मिलेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें