Get App

Q4 Results: स्पेशियलिटी केमिकल कंपनी को ₹201 करोड़ का मुनाफा, डिविडेंड का ऐलान

Q4 Results: एकस्पेशियलिटी केमिकल कंपनी के Q4 नतीजों में 29% बढ़कर ₹201 करोड़ मुनाफा रहा। रेवेन्यू में भी बढ़त दिखी, हालांकि मार्जिन दबाव में रहा। कंपनी ने डिविडेंड घोषित किया और चीन में विस्तार की भी तैयारी है।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Apr 23, 2026 पर 5:09 PM
Q4 Results: स्पेशियलिटी केमिकल कंपनी को ₹201 करोड़ का मुनाफा, डिविडेंड का ऐलान
Himadri Speciality का शेयर गुरुवार को 2.78% की बढ़त के साथ ₹537.50 पर बंद हुआ।

Q4 Results: दिग्गज स्पेशियलिटी केमिकल कंपनी Himadri Speciality Chemical Ltd ने गुरुवार (23 अप्रैल) को चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी का नेट प्रॉफिट 29% बढ़कर ₹201 करोड़ हो गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹155.6 करोड़ था।

रेवेन्यू और ऑपरेटिंग प्रदर्शन

Himadri Speciality का रेवेन्यू सालाना आधार पर 13.5% बढ़कर ₹1,287.8 करोड़ रहा। यह पहले ₹1,134.6 करोड़ था। वहीं EBITDA 3.6% बढ़कर ₹242 करोड़ पहुंच गया। पिछले साल इसी अवधि में ₹233.3 करोड़ था।

हालांकि EBITDA मार्जिन घटकर 18.8% रह गया, जो पहले 20.6% था। यानी मुनाफा बढ़ा है, लेकिन मार्जिन पर थोड़ा दबाव देखने को मिला।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें