Get App

हिंदुस्तान जिंक ने बड़े माइनिंग ब्लॉक के लिए जीती बोली, शेयरों में दिख सकती है हलचल

हिंदुस्तान जिंक ने राजस्थान में बड़ा माइनिंग ब्लॉक हासिल किया है। इससे स्टॉक में हलचल बढ़ सकती है। मजबूत प्रोडक्शन और बढ़ती क्षमता के बीच निवेशकों की नजर अब इस बात पर है कि आगे इसमें कितना दम दिखेगा।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Apr 13, 2026 पर 5:57 PM
हिंदुस्तान जिंक ने बड़े माइनिंग ब्लॉक के लिए जीती बोली, शेयरों में दिख सकती है हलचल
हिंदुस्तान जिंक का शेयर सोमवार को मामूली गिरावट के साथ 563 रुपये पर बंद हुआ।

वेदांता ग्रुप की कंपनी हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड को राजस्थान में झंडावाली-सतीपुरा पोटाश और हैलाइट ब्लॉक के लिए सफल बोलीदाता घोषित किया गया है। यह नीलामी खनन मंत्रालय द्वारा क्रिटिकल मिनरल ब्लॉक्स के पांचवें चरण के तहत कराई गई थी।

हिंदुस्तान जिंक ने 3.05% के सबसे ऊंचे फाइनल प्राइस ऑफर के साथ यह ब्लॉक हासिल किया। यह टेंडर प्रक्रिया 20 जनवरी 2025 को शुरू हुई थी। इसमें ई-ऑक्शन के जरिए कंपोजिट लाइसेंस दिए गए थे।

ब्लॉक की क्या है खासियत

टेंडर डॉक्यूमेंट के मुताबिक यह ब्लॉक G3 स्तर की खोज श्रेणी में आता है। इसका कुल क्षेत्रफल 1,841.22 हेक्टेयर है। इस ब्लॉक के लिए कंपनी के नाम पर कंपोजिट लाइसेंस एग्रीमेंट आगे किया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें