होंडा मोटर और निसान मोटर मिलकर टोयोटा को कड़ी टक्कर देने का प्लान बना रही हैं। इसके लिए दोनों कंपनियां कई विकल्पों पर विचार कर रही हैं। इनमें होंडा और निसान के विलय का विकल्प भी शामिल है। इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने यह बताया। होंडा और निसान न सिर्फ जापान में टोयोटा को कड़ी टक्कर देना चाहती हैं बल्कि दूसरे देशों में भी उसके सामने बड़ा चैलेंज पेश करना चाहती हैं। दोनों कंपनियों के बीच इस बारे में बातचीत की खबर आने के बाद होंडा के एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेसिंडेंट शिंजी अवोयामा ने इस बारे में 18 दिसंबर को बताया।
