Honeywell Automation Share: ग्लोबल टेक्नोलॉजी की बड़ी कंपनी हनीवेल की सब्सिडियरी हनीवेल ऑटोमेशन इंडिया (Honeywell Automation India) के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर 14 फीसदी से ज्यादा की बढ़त लेकर ₹34,620 के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया है। शेयर में आई आज यह तेजी 2 सालों में 1 दिन में आई सबसे बड़ी बढ़त हैं। दरअसल, अच्छे नतीजों के बाद कंपनी के शेयरों पर ब्रोकरेज फर्म भी बुलिश हुए हैं। JM Financial ने स्टॉक में मौजूदा स्तर से 45% के अपसाइड की उम्मीद जताई है। यहीं वजह है कि आज शेयर जोरदार छलांग लगाता नजर आया।
