Share Market Crash: शुरुआती बढ़त को गंवाते हुए मार्केट खुलने के करीब दो ही घंटे में मार्केट लाल हो गया। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) पूरी तेजी गंवाते हुए रेड जोन में आ गए। यहां से रिकवरी के बाद यह फिर फिसला और रेड हो गया। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में ही 627.4 प्वाइंट्स चढ़कर 75,945.79 पर पहुंच गया था लेकिन फिर इस इंट्रा-डे हाई से 949.01 प्वाइंट्स टूटकर 74,996.78 तक आ गया। वहीं निफ्टी की बात करें तो शुरुआती कारोबार में यह 200.9 प्वाइंट्स चढ़कर 23,859.90 तक पहुंचा था जिससे यह 264.30 प्वाइंट्स गिरकर 23,596.60 तक आ गया। दिन के आखिरी में आज सेंसेक्स 135.03 प्वाइंट्स यानी 0.18% की फिसलन के साथ 75,183.36 और निफ्टी 4.30 प्वाइंट्स यानी 0.02% की मामूली गिरावट के साथ 23,654.70 पर बंद हुआ है।
