Get App

Hot Stocks: शॉर्ट टर्म में हासिल करना चाहते हैं 15% तक रिटर्न तो इन शेयरों पर लगाएं दांव

Hot Stocks:अतुल ऑटो अपने ऑल टाइम हाई पर दिख रहा है। ये इस स्टॉक में मजबूती कायम रहने के संकेत हैं। राउंडिंग बॉटम पैटर्न के नेकलाइन को टेस्ट करने के बाद इस स्टॉक में तेजी देखने को मिली है। ये ब्रेक आउट 10 अक्टूबर 2022 को देखने को मिला था। स्टॉक मे अभी और तेजी की संभावना दिख रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 10, 2023 पर 2:45 PM
Hot Stocks: शॉर्ट टर्म में हासिल करना चाहते हैं 15% तक रिटर्न तो इन शेयरों पर लगाएं दांव
Hot Stocks:केपीआईटी टेक्नोलॉजीज ने हायर हाईज और हायर लोज फॉर्मेशन बनाना जारी रखा है। ये इस स्टॉक में मजबूती बने रहने का संकेत है

Vidnyan Sawant, GEPL Capital

Hot Stocks: ऐसा लगता है कि वीकली चार्ट पर निफ्टी ने 16747 (सितंबर 2022) से 18887 (नवंबर 2022) तक की पिछली तेजी के 61.8 फीसदी फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट स्तर (Fibonacci retracement level) पर सपोर्ट हासिल कर लिया है। इसके अलावा ये डिसेंडिंग ट्रेंड लाइन के अनुरूप भी है, जो रुख में बदलाव को दर्शाता है। निफ्टी ने वीकली चार्ट पर एक इन साइड बार कैंडल बनाया है। ये कीमतों में वोलैटिलिटी में कमी आने का संकेत है। निफ्टी पिछले कुछ हफ्तों से अपने 20-week SMA (simple moving average)के आसपास घूम रहा है। येय बाजार में दिशाहीनता का संकेत है।

मोमंटम इंडीकेटर RSI (relative strength index) 50 के स्तर के आसपास स्थित है। ये मीडियम से शॉर्ट टर्म में बाजार में कमजोरी कायम रहने के संकेत हैं।

अब निफ्टी के लिए 18000 के स्तर पर तत्काल सपोर्ट दिख रहा है। उसके बाद अगला रेजिस्टेंस 18265 पर है। नीचे की तरफ इसके लिए 17652 पर पहला और 17353 पर अगला बड़ा सपोर्ट है। ओवरऑल ट्रेंड और इंडीकेटर्स से मिल रहे संकेतों के आधार पर लगता है कि निफ्टी शॉर्ट से मीडियम टर्म में 17652 –18265 के दायरे में घूमता दिख सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें