Get App

Hot Stocks: शॉर्ट टर्म में पाना चाहते हैं 15% तक रिटर्न तो इन स्टॉक्स को अपने पोर्टफोलियो में करें शामिल

वोलैटिलिटी इंडेक्स India VIX 14.04 से बढ़कर 14.07 पर आ गया है। India VIX अपने 200 EMA के नीचे दिख रहा है। निफ्टी के लिए 18600, 18500 और 18,350 पर सपोर्ट दिख रहे हैं। वहीं, ऊपर की तरफ 18650, 18720 और 18850 पर रजिस्टेंस दिख रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 08, 2022 पर 10:32 AM
Hot Stocks: शॉर्ट टर्म में पाना चाहते हैं 15% तक रिटर्न तो इन स्टॉक्स को अपने पोर्टफोलियो में करें शामिल
निफ्टी अपने ऑलटाइम हाई लेवल्स के आसपास दिख रहा है। ऐसे ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि निफ्टी आने वाले कारोबारी सत्रों में कैसा व्यवहार करता है

VISHAL WAGH

7 दिसंबर को बाजार भारी वोलैटिलिटी के बीच साइडवेज कारोबार करता दिखा। निफ्टी कल 18600 के अहम सपोर्ट जोन के नीचे बंद हुआ था। डेली चार्ट पर निफ्टी ने पिछले 5 दिनों के निचले स्तर के नीचे फिसलते हुए एक बियरिश कैंडल बनाया था। वहीं, ऑवरली चार्ट पर निफ्टी हमें हायर हाइज और हायर लोज बनाता दिखा। ये बाजार के पॉजिटिव जोन में रहने का संकेत है। निफ्टी अपने ऑलटाइम हाई लेवल्स के आसपास दिख रहा है। ऐसे ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि निफ्टी आने वाले कारोबारी सत्रों में कैसा व्यवहार करता है।

मोमेंटम ऑसीलेटर (momentum oscillator)RSI (relative strength index 14) डेली चार्ट पर 59 के स्तर के आसपास दिख रहा है। वहीं, वोलैटिलिटी इंडेक्स India VIX 14.04 से बढ़कर 14.07 पर आ गया है। India VIX अपने 200 EMA के नीचे दिख रहा है। निफ्टी के लिए 18600, 18500 और 18,350 पर सपोर्ट दिख रहे हैं। वहीं, ऊपर की तरफ 18650, 18720 और 18850 पर रजिस्टेंस दिख रहे हैं।

F&O डेटा पर नजर डालें तो इन द मनी (ITM) कॉल्स में भारी मात्रा में शॉर्ट बिल्ट-अप देखने को मिले हैं। वहीं, आउट ऑफ द मनी पुट्स (OTM) में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली है। मार्केट में निगेटिव ट्रेंड का संकेत है। 18800 और 18700 के स्तर पर भारी शॉर्ट बिल्टअप देखने को मिला है। वहीं, 18600 और 18500 पर भारी लॉन्ग बिल्ट-अप देखने को मिला है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें