कल आई क्रेडिट पॉलिसी में आरबीआई के हॉकिस (सतर्क) नजरिए ने बाजार सेंटीमेंट पर अपना असर दिखाया। कल यानी 7 दिसंबर के कारोबार में FMCG को छोड़ कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए थे। ऑटो, आईटी और मेटल कल के सबसे बड़े लूजरों में से थे। BSE Sensex कल 200 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ 62411 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, Nifty50 इंडेक्स 80 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ 18560 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने डेली चार्ट पर बियरिश कैंडल बनाया था। इसके बावजूद निफ्टी 18500 के सपोर्ट को बनाए रखने में कामयाब रहा था। ऐसे में किसी अगली तेजी के पहले बाजार में एक कंसोलीडेशन का दौर देखने को मिल सकता है।
कल दिग्गजों की तरह ही छोटे और मझोले शेयरों पर भी दबाव देखने को मिला। Nifty Midcap 100 index में कल 0.6 फीसदी की की कमजोरी देखने को मिली थी। इसी तरह Smallcap 100 index भी करीब इतनी ही कमजोरी लेकर बंद हुआ था। कल के कारोबार में Gujarat Ambuja Exports,HDFC AMC,Allcargo Logistics में जोरदार ऐक्शन देखने को मिला था।
Gujarat Ambuja Exports कल Nifty500 का तीसरा सबसे बड़ा गेनर रहा था। इस स्टॉक में इस साल के 24 अक्टूबर के बाद की हाइएस्ट क्लोजिंग देखने को मिली थी। ये शेयर कल 9 फीसदी की तेजी दिखाते हुए 254 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था। इसने डेली चार्ट पर भारी वॉल्यूम के साथ बुलिश कैंडल बनाया था।
HDFC AMC कल F&O सेगमेंट का तीसरा सबसे बड़ा गेनर रहा था। कल के कारोबार में ये शेयर 4 फीसदी की बढ़त लेकर 2274 रुपए पर बंद हुआ था। ये 7 अप्रैल 2022 के बाद की इसकी हाइएस्ट क्लोजिंग थी।
Allcargo Logistics में भी कल जोरदार ऐक्शन देखने को मिला था। ये स्टॉक 2.5 फीसदी की बढ़त लेकर 430 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था। 420 रुपए पर सपोर्ट लेने के बाद इसने डेली चार्ट पर एक शानदार बुलिश कैंडल बनाया था। आइए आनंदराठी के जिगर एस पटेल से जानते हैं कि अब इन स्टॉक्स पर क्या होनी चाहिए ट्रेडिंग रणनीति।
Gujarat Ambuja Exports:इस स्टॉक में अभी और तेजी आ सकती है। वर्तमान भाव पर इसमें एक छोटी किस्त में खरीदारी करें। उसके बाद अगर ये शेयर फिर से 240 रुपए के आसपास मिलता है तो और खरीदारी करें। शॉर्ट टर्म में ये स्टॉक हमें 286 रुपए के आसपास जाता दिख सकता है। 230 रुपए का स्टॉप-लॉस जरूर रखें।
HDFC AMC:इस स्टॉक में भी तेजी के संकेत कायम हैं। वर्तमान भाव पर इसमें एक छोटी किस्त में खरीदारी करें। उसके बाद अगर ये शेयर फिर से 2230 रुपए के आसपास मिलता है तो और खरीदारी करें। शॉर्ट टर्म में ये स्टॉक हमें 2500 रुपए के आसपास जाता दिख सकता है। 2120 रुपए का स्टॉप-लॉस जरूर रखें।
Allcargo Logistics:अब इस स्टॉक के ठंडे पड़ने के संकेत मिल रहे हैं। 440-465 के जोन में इसके लिए बड़ा रजिस्टेंस दिख रहा है। ऐसे में इस जोन में आंशिक मुनाफावसूली की सलाह होगी। अभी इस शेयर में नई खरीद की सलाह नहीं होगी। नई खरीद के लिए इंतजार करने की सलाह होगी।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।