Hot Stocks Today : अक्टूबर की पॉजिटिव क्लोजिंग की उम्मीद कर रहे लोगों को मार्केट ने निराश किया। बेयर्स ने सितंबर के क्लोजिंग लेवल से बेंचमार्क Nifty को करीब 800 प्वाइंट्स गिरकर 19,000 के नीचे बंद होने को मजबूर कर दिया। अंत में निफ्टी करीब 2.8 फीसदी गिरकर बंद हुआ। ग्लोबल मार्केट्स से आने वाली खबरों के चलते अक्टूबर के आखिरी दो हफ्तों में बिकवाली बढ़ गई। पिछले दो हफ्तों से हम करीब 200-डे EMA की लगातार चर्चा करते आ रहे थे। आखिरकार निफ्टी ने इस लेवल को रिटेस्ट किया, जो करीब 18,800 पर है। इस प्रोसेस में इंडेक्स ने 19,300 के नीचे ब्रेकडाउन को कनफर्म किया है। इससे ब्रेकडाउन का थ्योरिटिकल टारगेट करीब 18,500 पर आ गया है। मार्च 2023 की गिरावट के दौरान हमने इसी तरह के डेटा प्वाइंट्स देखे थे। उसके बाद निफ्टी 20,000 पर पहुंच गया था। इसलिए आने वाले महीनों को लेकर हमारा रुख पॉजिटिव है। 18,850 पर नेक्स्ट सपोर्ट दिख रहा है। इस लेवल के टूटने पर निफ्टी 18,600 तक जा सकता है। तेजी की स्थिति 19,300 के लेवल के ऊपर की क्लोजिंग से बॉटम की पुष्टि हो जाएगी। इसके बाद निफ्टी ऊपर की दिशा में बढ़ सकता है।
बीते 10 साल के डेटा के आधार पर इस महीने Bank Nifty में पॉजिटिव मोमेंटम की उम्मीद दिख रही है। इस इंडेक्स में अक्टूबर में करीब 4 फीसदी की गिरावट ने हैरान किया है। इस दौरान यह करीब 42,000 के लो लेवल तक पहुंच गया था। यह 200 DEMA के नीचे बंद हुआ था। हालांकि, हालिया रिकवरी के बाद यह फिर से 200 DMA के ऊपर पहुंच गया है। फिलहाल, गिरावट पर इसमें खरीदारी करने की सलाह है। इसके लिए 42,000 सपोर्ट का लेवल होगा। अगर बैंक निफ्टी 42,000 के नीचे चला जाता है तो फिर यह सलाह बेमानी हो जाएगी। तेजी की स्थिति में हम बैंक निफ्टी के 45,000 या इसके ऊपर जाने की उम्मीद कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें : लोकसभा चुनावों से पहले कैसी रहती है Nifty और Bank Nifty की चाल, किन स्टॉक्स में दिखता है दम?
Anand Rathi Shares & Stock Brokers में सीनियर मैनेजर (इक्विटी रिसर्च) जिगर एस पटेल का मानना है कि फिलहाल कुछ स्टॉक्स में अच्छी कमाई हो सकती है। उन्होंने शॉर्ट टर्म के लिए निम्नलिखित स्टॉक्स पर दांव लगाने की सलाह दी है:
Tata Teleservices (Maharashtra)
इस स्टॉक्स में खरीदारी की सलाह है। इसका लास्ट ट्रेडिंग प्राइस 87.30 रुपये है। इसमें 78 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा। इसका टारगेट प्राइस 100 रुपये है। शॉर्ट टर्म में Tata Tele के स्टॉक्स में 14.5 फीसदी कमाई हो सकती है। यह स्टॉक 15 सितंबर, 2023 को करीब 110 रुपये के हाई पर पहुंच गया था। तब से इसमें करीब 25 फीसदी गिरावट आ चुकी है। फिलहाल यह करीब 200-DMA पर सपोर्ट लेता दिख रहा है। यह इसका पिछला स्विंग हाई भी है। RSI ने 30 के ओवरसोल्ड जोन के करीब इम्पल्सिव स्ट्रक्चर दिया है, जो फायदेमंद दिख रहा है। इसे 84-87 के दायरे में खरीदा जा सकता है। इसके लिए टारगेट 100 रुपये होगा। डेली क्लोजिंग बेसिस पर स्टॉपलॉस 78 रुपये होगा।
इस शेयर में निवेश करने की सलाह है। इसका लास्ट ट्रेडिंग प्राइस 7,299 रुपये है। इसमें 7,299 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा। Tata Elxsi के शेयर का टारगेट प्राइस 8,100 रुपये होगा। इस शेयर में 6 फीसदी कमाई हो सकती है। पिछले 2 महीनों में इस शेयर ने 100-DEA के करीब अच्छा बेस बनाया है। फिलहाल, यह 21-DEMA के करीब दिख रहा है। RSI ने 50 लेवल से रिवर्स किया है। इस दौरान डेली DMI पर पॉजिटिव क्रॉस बना है, जो फायदेमंद है। इस स्टॉक को 7,500-7,625 रुपये की रेंज में खरीदा जा सकता है। इसका टारगेट 8,100 रुपये होगा।
इस स्टॉक को खरीदने की सलाह है। इसका लास्ट ट्रेडिंग प्राइस 138.8 रुपये है। इसमें 128 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा। इसका टारगेट प्राइस 155 रुपये है। City Union Bank के स्टॉक्स में शॉर्ट टर्म में 12 फीसदी मुनाफा मिल सकता है। पिछले कुछ समय से यह स्टॉक दबाव में रहा है। अभी इसमें इसके अहम सपोर्ट लेवल के करीब ट्रेड हो रहा है। इससे पहले इस लेवल से चाल बदलने के बाद यह 200 रुपये की तरफ बढ़ता दिखा था। वीकली चार्ट पर अच्छे वॉल्यूम के साथ इसमें रेंज ब्रेकआउट देखने को मिला है। ट्रेडर्स इस स्टॉक में लॉन्ग पॉजिशन बना सकते हैं। इसके लिए प्राइस रेंज 136-139 रुपये होगी। 128 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा। टारगेट 155 रुपये होगा।
डिस्क्लेमर : मनीकंट्रोल डॉट कॉम पर दी गई सलाह एक्सपर्ट्स की अपनी राय होती है। यह वेबसाइट या इसका मैनेजमेंट इसके लिए जिम्मेदार नहीं है। रीडर्स को इनवेस्टमेंट से जुड़ा कोई फैसला अपने इनवेस्टमेंट एडवाइजर से बातचीत के बाद लेना चाहिए।