Get App

Adani Enterprises में 10% तक की गिरावट, लगातार 7वें दिन टूटे शेयर

Adani Enterprises का शेयर 30 सितंबर को देश के सबसे ज्यादा ट्रैक किए जाने वाले स्टॉक्स के बेंचमार्क इंडेक्स में शामिल हुआ था। उसने श्री सीमेंट (Shree Cement) की जगह ली थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 04, 2022 पर 12:00 AM
Adani Enterprises में 10% तक की गिरावट, लगातार 7वें दिन टूटे शेयर
गौतम अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी Adani Enterprises तेजी से बढ़ती डायवर्सिफाइड कंपनी है, जो कई प्रोडक्ट और सर्विसेज उपलब्ध कराती है

Adani Enterprises Shares  : अडानी एंटरप्राइजेस के शेयर सोमवार, 3 अक्टूबर को बीएसई पर इंट्राडे में लगभग 10 फीसदी गिरकर 3,105.90 पर आ गए। हालांकि, सेशन के अंत में शेयर 8.51 फीसदी टूटकर 3,157.15 रुपये के स्तर पर बंद हुए। अडानी ग्रुप के इस शेयर में लगातार सातवें दिन गिरावट देखने को मिली है और इस दौरान शेयर लगभग 12 फीसदी टूट चुका है। वहीं 20 सितंबर के 3,883.70 रुपये के रिकॉर्ड हाई से शेयर लगभग 18 फीसदी टूट चुका है।

एक सप्ताह में 9 फीसदी टूटा शेयर

Adani Enterprises का शेयर 30 सितंबर को देश के सबसे ज्यादा ट्रैक किए जाने वाले स्टॉक्स के बेंचमार्क इंडेक्स में शामिल हुआ था। उसने श्री सीमेंट (Shree Cement) की जगह ली थी।

पिछले एक सप्ताह में शेयर 12 फीसदी टूट चुका है। हालांकि पिछले तीन महीने के दौरान शेयर ने 48 फीसदी का रिटर्न दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें