Get App

Adani Enterprises का 20000 करोड़ रुपये का FPO खुला, क्या आपको करना चाहिए सब्सक्राइब?

Adani Enterprises FPO opens today : अडानी एंटरप्राइजेस का FPO सब्सक्रिप्शन के लिए 27 जनवरी को खुल गया और 31 जनवरी को बंद हो जाएगा। इसके लिए 3,112-3,276 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। इनवेस्टर्स कम से कम 4 शेयरों की लॉट और उसके बाद 4 के मल्टीपल में बिड लगा सकते हैं। FPO में रिटेल शेयरहोल्डर्स को 35 फीसदी रिजर्वेशन है और 64 रुपये प्रति शेयर का डिस्काउंट दिया जा रहा है

Curated By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 27, 2023 पर 9:30 AM
Adani Enterprises का 20000 करोड़ रुपये का FPO खुला, क्या आपको करना चाहिए सब्सक्राइब?
Adani Enterprises FPO opens today : अडानी ग्रुप की कंपनी भारतीय कैपिटल मार्केट के इतिहास के अभी तक के सबसे बड़े एफपीओ के जरिये 20,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना पर काम कर रही है

Adani Enterprises FPO opens today : अडानी एंटरप्राइजेस का फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर (FPO) सब्सक्रिप्शन के लिए शुक्रवार, 27 जनवरी को खुल गया है और यह 31 जनवरी को बंद हो जाएगा। इसके लिए 3,112-3,276 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। FPO में रिटेल शेयरहोल्डर्स को 35 फीसदी रिजर्वेशन है और 64 रुपये प्रति शेयर का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इनवेस्टर्स कम से कम 4 शेयरों की लॉट और उसके बाद 4 के मल्टीपल में बिड लगा सकते हैं। अडानी ग्रुप की कंपनी (Adani Group company) भारतीय कैपिटल मार्केट के इतिहास के अभी तक के सबसे बड़े एफपीओ के जरिये 20,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना पर काम कर रही है।

इस फंड को ग्रीन हाइड्रोजन इकोसिस्टम के प्रोजेक्ट्स, कुछ मौजूदा एयरपोर्ट में सुधार और ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण में इस्तेमाल किया जाएगा। 25 जनवरी को कंपनी ने कहा कि उसने एंकर इनवेस्टर्स से लगभग 6,000 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

स्वास्तिका इनवेस्टमार्ट के हेड (इक्विटी मार्केट) गिरीश सोदानी ने कहा, “रिटेल इनवेस्टर्स के लिए यह सस्ती कीमत पर अडानी एंटरप्राइजेस के स्टॉक्स खरीदने का एक अच्छा मौका है। अतीत में इसका प्रदर्शन खासा अच्छा रहा है। कंपनी तेजी से नए बिजनेस में उतर रही है और अपने बिजनेस को आगे बढ़ा रही है।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें