Bayer CropScience Limited : एग्रोकेमिकल सेक्टर से जुड़ी लॉर्ज कैप कंपनी बेयर क्रॉपसाइंस लि. ने अपने इनवेस्टर्स के लिए बड़ी सौगात देने का ऐलान किया। कंपनी 100 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड (interim dividend) देने जा रही है। बेयर क्रॉपसाइंस 21,300 करोड़ रुपये के मार्केट कैप के साथ एक मल्टीनेशनल कंपनी है। कंपनी को मुख्य रूप से हाईटेक पॉलिमर, एग्रीकल्चर और हेल्थकेयर सेक्टर में विशेषज्ञता हासिल है।
