Get App

Digispice Technologies के शेयर में 12% की गिरावट, सीईओ के इस्तीफे के बाद बढ़ा दबाव

Digispice Technologies shares Price : कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, पूर्णकालिक की मैनेजेरियल पर्सनल (Key Managerial Personnel) के रूप में काम कर रहे चंद्रचूड़ घोष ने इस पद से 8 दिसंबर 2022 को इस्तीफा दे दिया। घोष कंपनी में 31 जनवरी, 2023 तक अपना नोटिस पीरियड पूरा करेंगे

Curated By: Mohit Parasharअपडेटेड Dec 09, 2022 पर 4:11 PM
Digispice Technologies के शेयर में 12% की गिरावट, सीईओ के इस्तीफे के बाद बढ़ा दबाव
Digispice Technologies एक आईटी इनेबल्ड कंपनी है, जो इंजीनियरिंग, एनालिटिक्स और ऑटोमेशन में अपनी क्षमताओं के सहारे काम कर रही है

Digispice Technologies shares Price : डिजीस्पाइस टेक्नोलॉजीस के शेयर शुक्रवार, 9 दिसंबर को बीएसई पर इंट्राडे में लगभग 12 फीसदी टूटकर 25.50 रुपये के स्तर पर पहुंच गए। हालांकि, सेशन के अंत में शेयर 9.69 फीसदी की गिरावट के साथ 26.10 रुपये पर बंद हुए। इससे पहले कंपनी ने अपने सीईओ चंद्रचूड़ घोष के इस्तीफे की खबर दी थी, जिसके बाद शेयर पर दबाव देखने को मिल रहा है। कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, पूर्णकालिक की मैनेजेरियल पर्सनल (Key Managerial Personnel) के रूप में काम कर रहे चंद्रचूड़ घोष ने इस पद से 8 दिसंबर को इस्तीफा दे दिया। कंपनी ने कहा कि घोष 31 जनवरी, 2023 तक अपना नोटिस पीरियड पूरा करेंगे।

क्या है कंपनी का बिजनेस

Digispice Technologies एक आईटी इनेबल्ड कंपनी है, जो इंजीनियरिंग, एनालिटिक्स और ऑटोमेशन में अपनी क्षमताओं के सहारे काम कर रही है। कंपनी कस्टमर्स को प्रोडक्ट्स, ऑपरेशन और बिजनेस मॉडल तैयार करने में सक्षम बनाती है। टेलीकॉम (Spice Telecom), आईटी, कंटेंट, फिनटेक और सरकारी सर्विसेज के लिए मोबाइल इकोसिस्टम में व्यापक अनुभव के साथ, Digispice अपने अलग-अलग तरह के कस्टमर्स की जरूरतों को पूरा करती है। कंपनी के शेयरों में बी कैटेगरी और टी प्लस 1 सेटलमेंट साइकिल के तहत ट्रेडिंग होती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें