Get App

Dividend Stocks : सरकारी बैंकों के प्रदर्शन में सुधार, अब केंद्र को देंगे 8,000 करोड़ रुपये का डिविडेंड

सरकारी बैंकों के डिविडेंड से सरकार को मामूली राहत है, जो इस समय महंगाई को काबू में करने के लिए सब्सिडी पर भारी खर्च और टैक्स में कटौती के बीच रिसोर्सेज जुटाने के लिए जूझ रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 25, 2022 पर 8:40 AM
Dividend Stocks : सरकारी बैंकों के प्रदर्शन में सुधार, अब केंद्र को देंगे 8,000 करोड़ रुपये का डिविडेंड
सरकार को देश के सबसे बड़े ऋणदाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) से सबसे ज्यादा धनराशि मिलेगी, जो 3,600 करोड़ रुपये के डिविडेंड का भुगतान करेगा

Dividend Stocks : क्रेडिट ग्रोथ में बढ़ोतरी और एसेट क्वालिटी में सुधार के चलते सरकारी बैंकों (PSB) ने अपने शेयरहोल्डर्स को खासा डिविडेंड दिया है। इनमें से कई बैंक ऐसे हैं, जिन्होंने लगभग छह साल के अंतराल पर डिविडेंड दिया है।

सरकारी बैंकों से मिलने वाले डिविडेंड का सबसे ज्यादा फायदा सरकार को होता रहा है और इस बार उसे लगभग 8,000 करोड़ रुपये का डिविडेंड मिलने का अनुमान है। लाइवमिंट की एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है।

सेंट्रल बैंक पर लगी है रोक

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) को छोड़कर अन्य सरकारी बैंकों ने 31 मार्च को समाप्त वर्ष के दौरान प्रदर्शन में सुधार दर्ज किया है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया पर अभी तक कमजोर बैंकों के लिए लागू RBI के प्रॉम्प्ट करेक्टिव एक्शन (PCA) फ्रेमवर्क की सीमाएं लागू हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें