Get App

शेयर बाजार का कमाई वाला खेल, जहां खिलाड़ी करेंगे मुकाबला और आपकी होगी कमाई

विकास सालुंखे ने Gland Pharma में खरीदारी करने की सलाह दी

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 20, 2021 पर 12:21 PM
शेयर बाजार का कमाई वाला खेल, जहां खिलाड़ी करेंगे मुकाबला और आपकी होगी कमाई
खिलाड़ी नंबर 1 खेल में जानिये किन स्टॉक्स पर हैं खिलाड़ियों की नजर

सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर वन में नया हफ्ते में 3 नए खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते में पिछले 3 हफ्तों के विजेता के बीच मुकाबला होगा। इस हफ्ते Nirmal Bang के विकास सालुंखे, Anand Rathi Shares के मेहुल कोठारी और NAV Investment के आशीष बाहेती के बीच मुकाबला हो रहा है।

क्या हैं खेल के नियम

ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।

इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें