Get App

विदेशी ब्रोकरेज ने इस बैंकिंग स्टॉक का बढ़ाया टारगेट, क्या आप भी करना चाहेंगे निवेश

स्टॉक का 52 वीक लो 763.20 रुपये पर है जबकि 52 वीक हाई 1,242.00 रुपये पर है। स्टॉक का वर्तमान वॉल्यूम 3,685,015 शेयरों का है। बैंक का मार्केट कैप 85,414 करोड़ रुपये है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 24, 2022 पर 4:42 PM
विदेशी ब्रोकरेज ने इस बैंकिंग स्टॉक का बढ़ाया टारगेट, क्या आप भी करना चाहेंगे निवेश
जेफरीज का कहना है कि IndusInd BanK के वित्त वर्ष 2022 के एनुअल रिपोर्ट में रिटेल डिपॉजिट और ALM में और सुधार के संकेत मिले है।

ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस जेफरीज भारत के बैकिंग स्टॉक IndusInd Bank को लेकर काफ बुलिश नजर आ रहा है। जेफरीज बैंक ने IndusInd Bank को अपने टॉप पिक्स में जगह दी है। ब्रोकरेज हाउस ने इस स्टॉक की Buy रेटिंग बनाए रखते हुए इसके टारगेट को 1,250 रुपये से बढ़कर 1330 रुपये कर दिया है। बता दें कि इस बैंकिंग स्टॉक में साल 2022 में अब तक 18 फीसदी की तेजी आई है।

जेफरीज का कहना है कि IndusInd BanK के वित्त वर्ष 2022 के एनुअल रिपोर्ट में रिटेल डिपॉजिट और ALM में और सुधार के संकेत मिले है। वित्त वर्ष 2022 में बैंक के एसेट क्वालिटी में भी सुधार आया है और इसके लिए बैंक को कम प्रोविजनिंग करनी पड़ी है।

वित्त वर्ष 2022-24 के दौरान बैंक के अर्निंग में जोरदार ग्रोथ की उम्मीद है। इसके अलावा कम होती क्रेडिट कॉस्ट का भी बैंक को फायदा मिलेगा। जेफरीज का मानना है कि बैंक की एसेट क्वालिटी से जुड़ी चिंताएं काफी हद तक दूर हो चुकी है। बैंक ग्रामीण इलाकों में अपने विस्तार पर फोकस कर रहा है। जिसके लिए वह अपने प्रोडक्ट्स में माइक्रो लेडिंग प्रोडक्ट्स की संख्या बढ़ा रहा है। इसके अलावा बैंक के AMC ब्रोकिंग और इंश्योरेंस जैसे सेगमेंट में भी फोकस कर रहा है। जिसका आगे इसको फायदा मिलेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें