भारतीय बाजार के लिए गुरुवार का दिन काफी खराब साबित हुआ है। बाजार ने आज यानी 16 जून को बढ़त के साथ शुरुआत की थी। लेकिन कारोबार के अंत में यह करीब 2 फीसदी टूटकर बंद हुआ। निफ्टी आज 15400 का अपना मनोवैज्ञानिक सपोर्ट लेवल तोड़ता नजर आया। आज के कारोबार में निफ्टी ने नया 52 वीक लो बनाया। बाजार ने आज तेजी के साथ शुरुआत की थी, लेकिन यूरोपियन बाजारों से खराब संकेत आते ही दोपहर के कारोबारी सत्र में गिरावट बढ़ती नजर आई।
