Get App

Medplus Health Services का IPO आज खुला, क्या आपको करना चाहिए सब्सक्राइब?

23 दिसंबर, 2021 को आईपीओ की लिस्टिंग लिस्ट होने का अनुमान

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 13, 2021 पर 11:17 AM
Medplus Health Services का IPO आज खुला, क्या आपको करना चाहिए सब्सक्राइब?
मेडप्लस हैल्थ सर्विसेज लि.

फार्मेसी रिटेल चेन मेडप्लस हेल्थ सर्विसेज लि. (Medplus Health Services) के आईपीओ (IPO) के रूप में सोमवार को निवेश का एक अच्छा मौका मिलने जा रहा है। यह आईपीओ पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए आज 13 दिसंबर को खुलेगा, जो 15 दिसंबर को बंद हो जाएगा। कंपनी ने अपनी 1,398 रुपये की शुरुआती शेयर सेल के लिए 780-796 रुपये का प्राइस बैंड तय कर दिया है। इस आईपीओ में 600 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर और प्रमोटर व मौजूदा शेयरधारकों के 798 करोड़ रुपये के शेयरे ऑफर फॉर सेल (OFS) में बेचे जाएंगे। फ्रेश इश्यू से जुटाए फंड का इस्तेमाल कंपनी की सब्सिडियरी आप्टिवल की वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने में किया जाएगा।

निवेशकों को क्या करना चाहिए?

ज्यादातर ब्रोकरेज हाउस ने Medplus Health Services के IPO को खरीदने की सलाह दी है। कुल रिटेल फार्मेसी में ऑर्गेनाइज्ड रिटेल फार्मेसी की हिस्सेदारी अभी सिर्फ 10% है। लिहाजा कंपनी की ग्रोथ की संभावनाओं को देखते हुए इसमें निवेश की सलाह है। इसके साथ ही मजबूत ओमनी-चैनल प्रपोजिशन से भी कंपनी को फायदा होगा। इसमें हाई डेनसिटी स्टोर नेटवर्क और हाइपर लोकल डिलीवरी मॉडल शामिल है।

आदित्य बिड़ला कैपिटल ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है, 'Medplus Health Services का इश्यू प्राइस 780-796 रुपए है। मौजूदा शेयर प्राइस के आधार पर कंपनी का EV/EBITDA 40X है।' इसके साथ ही ब्रोकरेज हाउस ने कहा है कि नियर टर्म में लोग अनऑर्गेनाइज्ड से ऑर्गेनाइज्ड मेडिकल सेक्टर की तरफ जाएंगे जिसका फायदा भी कंपनी को होगा। आदित्य बिड़ला की रिपोर्ट के मुताबिक, Medplus Health के शेयरों में लॉन्ग टर्म के लिहाज से काफी संभावनाएं हैं। ET  के मुताबिक, MedPlus का कारोबार बड़ा और प्रोडक्ट मिक्स है। जिसकी वजह से निवेशकों को इससे बेहतर वैल्यू हासिल हो सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें