Get App

Multibagger : BLS International के शेयर ने एक साल में दिया 200% रिटर्न, अब इस खबर से फिर आई दमदार रैली

बीएलएस इंटरनेशनल का शेयर एक साल के दौरान 200 फीसदी का दमदार रिटर्न दे चुका है। वहीं 2022 में शेयर में 104 फीसदी की मजबूती दर्ज की गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 09, 2022 पर 2:36 PM
Multibagger : BLS International के शेयर ने एक साल में दिया 200% रिटर्न, अब इस खबर से फिर आई दमदार रैली
BLS International एक ऑनलाइन वीजा एप्लीकेशन सेंटर है, जो वीजा कंसल्टैंसी सर्विसेज उपलब्ध कराती है

BLS International Shares : बीएलएस इंटरनेशनल के शेयर गुरुवार को बीएसई पर 10 फीसदी की दमदार तेजी के साथ 195 रुपये के स्तर पर पहुंच गए। शेयर को एक दिन पहले एक कंपनी जीरो मास प्रा. लि. (ZMPL) को खरीदने के ऐलान से सपोर्ट मिला। 120 करोड़ रुपये में हुआ यह अधिग्रहण ऑल-कैश डील है।

कंपनी ने बुधवार को एक्सचेंज फाइलिंग में बताया, BLS International ने ऐलान किया है कि उसने मुंबई में मुख्यालय वाली देश की सबसे बड़ी बिजनेस करस्पॉन्डेंट Zero Mass Private Ltd (ZMPL) का अधिग्रहण किया है। आंतरिक स्रोतों से की गई इस ऑल कैश डील से बीएलएस इंटरनेशल भारत में सबसे बड़ी बिजनेस कस्पॉन्डेंट हो गई है।

BC सेगमेंट बढ़ेगी पैठ

कंपनी ने कहा, मुख्य रूप से वीजा प्रोसेसिंग में होने के बावजूद बीएलएस की BC (Business Correspondent) क्षेत्र में भी मौजूदगी है और इस डील से उसे इस सेगमेंट अपनी पैठ बढ़ाने में मदद मिलेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें